आगरा

मोटीवेशनल: यूपी के पर्यावरण का सबसे बड़ा रक्षक हेडमास्टर, जानिए कैसे

बेसिक विद्यालय बुढ़ान सैय्यद के हेड मास्टर राजीव वर्मा ने अपने स्कूल में खास मुहिम शुरू की है
2 min read
• •
Updated: 5 Jun 2018, 6:00 AM IST
World environment day 2018
World environment day 2018

आगरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तो आपको बहुत से लोग मिल जाएंगे, जो पौधा रोपण भी कर रहे होंगे और धरती को हरा भरा बनाने का संकल्प भी ले रहे होंगे, लेकिन आगरा के प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर ने ऐसी मुहिम छेड़ रखी है, कि यदि यूपी के सभी स्कूल के हैड मास्टर ये मुहिम शुरू कर दें, तो पर्यावरण में बड़ा बदलाव आ सकता है।

ये है खास मुहिम
बेसिक विद्यालय बुढ़ान सैय्यद के हेड मास्टर राजीव वर्मा ने अपने स्कूल में खास मुहिम शुरू की है और यही कारण है कि उनके विद्यालय के छोटे से परिसर में 300 से अधिक छोटे और बड़े पौधे हैं। इसके लिए उनके द्वारा बहुत छोटा सा प्रयास किया गया। राजीव वर्मा ने बताया कि पौधे एक मासूम बच्चे की तरह ही होते हैं। उनकी देखभाल भी जब मासूम हाथों में पहुंचती है, तो वो खिल उठते हैं। उन्होंने अपने स्कूल के हर बच्चे को एक पौधा लगाने और उसकी देखरेख की जानकारी दे रखी है।

बच्चों के नाम पर पौधे
राजीव वर्मा ने बताया कि उनके स्कूल में जितने भी पौधे हैं, उसमें से अधिकतर बच्चों द्वारा रोपित किए गए पौधे हैं और इन पौधों के नाम बच्चों के नाम पर ही हैं। राजीव वर्मा ने बताया कि बच्चों को शिक्षा के साथ साथ पर्यावरण से संबंधित जानकारी होना भी बेहद जरूरी है और बेसिक विद्यालय बुढ़ान सैय्यद में बच्चों को ये जानकारी दी जाती है। उन्हें बताया जाता है, कि पौधों का हमारे जीवन में क्या महत्व है। वहीं बच्चों में भी एक उत्सुकता होती है, कि विद्यालय में उनके नाम का पौधा है, तो वे उसकी देखरेख भी अच्छे से करते हैं।

यूपी के हर स्कूल में हो जाए ये व्यवस्था
यदि उत्तर प्रदेश के हर स्कूल में इस तरह की व्यवस्था शुरू की जाए, तो धरा हरी भरी ही नहीं होगी, बल्कि दिन व दिन बढ़ते पॉल्यूशन पर भी रोक लगाई जा सकेगी और हम अपने आने वाले भविष्य को भी सुरक्षित कर सकेंगे।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक