आगरा। विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण को बचाने की शपथ ली गई। सबने कहा कि हम पर्यावरण की रक्षा करेंगे। आगरा शहर से सटी कॉलोनियों में पौधारोपण अभियान चलाएंगे। क्षेत्रीय पर्यावरण जागरूक समिति के कार्यक्रम में यह बात कही गई। अपर जिलाधिकारी नगर केपी सिंह और अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद लोधी ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें क्या कैराना नूरपुर को यहां दोहराएंगे मुस्लिम वोटर, अंदरखाने चल रही तैयारी

ग्लोबल वार्मिंग पूरे विश्व की समस्या
बिचपुरी रोड स्थित अमरपुरा में हुए कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी नगर केपी सिंह ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग भारत ही नहीं, पूरे विश्व की समस्या है। हर कोई पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझे और अधिक से अधिक पौधे लगाए। लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
यह भी पढ़ें
जन्मदिवस पर पेड़ लगाए जाएं
अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद लोधी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिवस पर पेड़ लगाना चाहिए। घऱ में किसी का जन्म हो तो पेड़ लगाना चाहिए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।
यह भी पढ़ें
पौधारोपण अभियान चलाएंगे
कार्यक्रम संयोजक हरिओम लोधी ने बताया कि आने वाले दिनों में शहरी क्षेत्र से सटे हुए गावों और कॉलोनियों में पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचेगा, तभी मानव जाति बचेगी। पर्यावऱण और मनुष्य एक दूसरे के पूरक हैं।
यह भी पढ़ें
ये रहे उपस्थित
विचार गोष्ठी की अध्यक्षता लोधी नत्थीलाल सरपंच ने की। संचालन रमेशचंद लोधी ने किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश राजपूत, पार्षद मोहन सिंह राजपूत, पीतम सिंह लोधी, डॉ. लाल सिंह लोधी, राकेश हिन्दू, आरडी नरवरिया, हरिओम तिवारी, सुरेश चंद, डॉ. उमेश भारद्वाज, दानसहाय वर्मा, जुगल किशोर, डॉ. खेम सिंह आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें