आगरा

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे: स्वस्थ रहना है तो रिश्तों को एडजस्ट नहीं इंजॉय करें

भारत में 10 लाख युवा जूझ रहे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से, ग्रामीणों की संख्या में भी हो रहा इजाफा।
2 min read
• •
Updated: 17 May 2018, 7:51 PM IST
World hypertension day
World hypertension day

आगरा। जिन्दगी और रिश्तों को बोझ समझकर एडजस्ट करने के बजाय इसे इंजॉय करें। जिंदगी भर स्वस्थ रहने का इससे बेहतर फंडा और कोई नहीं। यह बात होटल भावना क्लार्क में सोना रेनबो कार्डियक केयर के डॉ. राजकुमार गुप्ता ने विश्व रक्तचाप दिवस के मौके पर आयोजित सेमई में कही। उन्होंने बताया कि भारत में लगभग 10 लाख युवा (20-35 वर्ष की आयु) बीपी की समस्या से जूझ रहे हैं। यह कहावत भी अब गलत साबित हो रही है कि गांव में स्वस्थ भारत बसता है। क्योंकि उनके आय के साधन सीमित हैं और ग्लोबलाइजेशन के कारण अपेक्षाएं बढ़ रही हैं।

रिश्तों की अहमियत को समझें
उन्होंने कहा कि भागदौड़ और तनाव भरी जिन्दगी के दौर में रिश्तों की जरूरत और अहमियत को समझें। आपस में बातचीत करें और एक दूसरे को समय दें। बच्चों से उनकी क्षमताओं के अतिरिक्त अपेक्षाएं रखने के बजाए अभिभावक उन्हें सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित करें। पति पत्नी, माता-पिता और बेटा-बेटी जैसे रिश्तों से बेहतर उपचारक कोई नहीं। लेकिन आज के दौर में लोग इन रिश्तों को एडजस्ट कर रहे हैं। स्वस्थ रहने के लिए हर रोड योग और संतोषी रहने की भी सलाह दी। नगर निगम में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लोगों को प्रकृति के नजदीक रहने, प्रदूषण नियंत्रण व शारीरिक श्रम का संदेश देते हुए डॉ. राजकुमार गुप्ता शास्त्रीपुरम कारगिल पैट्रोल पम्प से नगर निगम तक साइकिल से पहुंचे और साइकिल चलाकर ही वापस गए।

दिया गया परामर्श
कैम्प में मरीजों को स्वास्थ्य सम्बंधी परामर्श दिया गया। डॉ. अमित नारायण गुप्ता ने हाई बीपी के कारण किडनी पर होने वाले प्रभावों के बारे में बताया। सीएमई के चेयरपर्सन विनीत गर्ग ने बताया कि विश्व रक्तचाप दिवस के मौके पर 17 से 31 मई तक रोना रेनबो कार्डियक केयर पर सभी की बीपी जी जांच निशुल्क की जाएगी। इस अवसर पर डॉ. शरद पालीवाल, डॉ. केएन बंसल, डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. रणवीर त्यागी, डॉ. राजेश अग्रवाल , डॉ. अंकुर, डॉ. अनूप दीक्षित, डॉ. रीतेश बंसल आदि उपस्थित थे।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?