आगरा

विश्व की सबसे खूबसूरत इमारत ताजमहल के शहर आगरा में दो दिन भी नहीं रुकते पर्यटक, जानिये क्या है कारण

आगरा में ताजमहल के अलावा फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा, एत्मादौला और आगरा किला जैसे तमाम स्मारक हैं, बावजूद इसके पर्यटकों को आगरा लुभा नहीं पा रहा है।

2 min read
Sep 27, 2018
World Tourism Day

आगरा। विश्व की सबसे खूबसूरत इमारत ताजमहल के शहर आगरा में पर्यटक दो दिन भी नहीं रुकते हैं। ऐसा नहीं कि यहां ताजमहल के अलावा अन्य घूमने लायक स्थान नहीं है। आगरा में ताजमहल के अलावा फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा, एत्मादौला और आगरा किला जैसे तमाम स्मारक हैं, बावजूद इसके पर्यटकों को आगरा लुभा नहीं पा रहा है।

नहीं मिल रहा मौका
आगरा में ताजमहल ही नहीं बल्कि कई अन्य ऐतिहासिक स्थल होने के बावजूद आगरा में पर्यटन को बढ़ावा नहीं मिल पा रहा है। कई समस्याएं आज भी ज्यों की त्यों बनी हुई हैं, जिनका निस्तारण नहीं किया जा सका है। स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शामिल होने के बाद भी आगरा के हिस्से में कई वायदे अभी अधूरे हैं। पर्यटन व्यवसाइयों की मानें तो पर्यटक आगरा तो आते हैं, लेकिन यहां ठहराव नहीं होता है। आगरा में पर्यटकों के रुकने के लिए दो दिन चाहिए, लेकिन पर्यटक कुछ घंटे में ही आगरा से निकल जाता है। आगरा में रुकने के लिए अभी और सुविधाओं की जरूरत है।


ये वायदे पूरे होते तो बनती बात
ताजहल के शहर आगरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई प्रस्ताव तो तैयार हुये, लेकिन वो कागजों में ही सिमट कर रह गये। पर्यटकों का आगरा में ठहराव हो सके, इसके लिए नाइट बाजार की मांग लंबे समय से चली आ रही है। केन्द्रीय पर्यटन मंत्री तक इसकी आवाज पहुंची, लेकिन हुआ कुछ भी नहीं। सदर बाजार में नाइट बाजार की मांग की गई थी। इसके साथ ही माना ये भी जाता है कि सही से प्रचार प्रसार न होना भी एक बड़ा कारण है। ताजमहल के शहर आगरा में चंबल सफारी, कीठम झील के साथ सूर सरोवर भी है। लेकिन शासन की अनदेखी के चलते ये स्थल बेहाल हैं।

Published on:
27 Sept 2018 06:36 pm
Also Read
View All