आगरा

दाल चावल से निकले कीड़े, छात्रों ने किया जमकर हंगामा

आगरा में समाज कल्याण विभाग द्वारा खंदारी परिसर में डॉ. भीमराव अम्बेडक कोचिंग का संचालन किया जा रहा है।

2 min read
Dec 08, 2017
worms
worms

आगरा। डॉ. भीमराव अम्बेडकर आईएएस पीसीएस कोचिंग के छात्रों के लिए खाने के लिए बनाए गए दाल और चावल से कीड़े निकले, तो हंगामा हो गया। जानकारी उस दौरान हुई, जब खाना खाने के दौरान एक छात्र के मुंह में कीड़ा पहुंच गया। छात्रों का आरोप है कि उन्हे खराब गुणवत्ता का खाना दिया जा रहा है।

ये है मामला
आगरा में समाज कल्याण विभाग द्वारा खंदारी परिसर में डॉ. भीमराव अम्बेडक कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। यहां छात्रों को आईएएस पीसीएस कोचिंग दी जाती है। यहां से तैयारी कर रहे छात्रों के रहने और खाने का इंतजाम भी समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जाता है, इसके लिए अच्छा बजट आता है। शुक्रवार को छात्र खाना खा रहे थे, उसी दौरान उनकी नजर इन कीड़ों पर पड़ी।

हुआ जमकर हंगामा
खाने में चावल और मसूड़ की दाल बनी थी। दाल में कीड़े थे, चावल के साथ दाल मिलाते ही छात्रों की नजर कीड़ों पर पड़ी, कुछ छात्र चावल और दाल खा चुके थे, उन्होंने निवाले को बाहर निकाल दिया, तो वहीं जिन छात्रों ने दाल चावल खा लिए थे, उनको पलटी तक हो गईं। इससेआक्रोशित छात्रों ने खाने की प्लेट लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि उन्हें खराब गुणवत्ता का खाना दिया जा रहा है। कोचिंग में एससी एसटी के छात्र रहते हैं, उनके निशुल्क रहने और खाने की व्यवस्था है।

ये भी पढ़ें -

Published on:
08 Dec 2017 05:44 pm