आगरा

यादव सिंह एक बार फिर चर्चा में, जानिए आगरा और फिरोजाबाद से क्या है कनेक्शन

यादव सिंह के बेटे और बेटियों को हाईकोर्ट से राहत मिली।
2 min read
• •
Updated: 8 May 2018, 10:26 AM IST
Yadav Singh
Yadav Singh

आगरा। नोएडा घोटाले के आरोपी यादव सिंह एक बार फिर चर्चा में आ चुके हैं। ये चर्चा उस समय शुरू हुई, जब यादव सिंह के बेटे और बेटियों को हाईकोर्ट से राहत मिली। बता दें कि नोएडा विकास प्राधिकरण के निलंबित चीफ इंजीनियर यादव सिंह की आगरा और फिरोजाबाद में अकूत संपत्त है। यादव सिंह मूल रूप से आगरा के रहने वाले हैं और यहां पर उनका पुश्तैनी मकान बना हुआ है।

इसलिए फिर आए चर्चा में
बीच में चर्चा से गायब हो चुके यादव सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल इलाहबाद हाईकोर्ट ने यादव सिंह की दो बेटियों व बेटे को अंतरिम जमानत दे दी है और 21 मई तक सीबीआई से जमानत अर्जी पर जवाब मांगा है। ये आदेश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा तथा न्यायमूर्ति डीके सिंह की खंडपीठ ने याची अधिवक्ता दिनेश कक्कड़ व आईके चतुर्वेदी व सीबीआई अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश को सुनकर दिया है।


आगरा में अकूत संपत्ति
नोएडा विकास प्राधिकरण के निलंबित चीफ इंजीनियर यादव सिंह की आगरा और फिरोजाबाद में अकूत संपत्ति है। थाना सदर क्षेत्र के नंदपुरा में जहां उनका पुश्तैनी मकान बना है, वहीं देवरी रोड पर आलीशान कोठी है, जिसे क्षेत्र के लोग हरी कोठी के नाम से जानते हैं। स्‍थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में इससे महंगी कोठी किसी दूसरे की नहीं है। यादव सिंह के पिता प्रभुदयाल एक मामूली ठेकेदार थे, लेकि‍न उनका परि‍वार शुरू से ही रईस रहा है। यादव सिंह आगरा में हुब्बलाल इंटर कॉलेज में पढ़े हैं। आगरा के ही एक टेक्निकल कॉलेज से इंजीनियरिंग का डिप्लोमा किया है।

फिरोजाबाद में ससुराल
यादव सिंह की शादी 17 साल पहले फिरोजाबाद के मोहल्ला दुली की रहने वाली कुसुमलता के साथ हुई थी। कुसुमलता मात्र सातवीं तक पढ़ी लिखी हैं। केवल यादव सिंह ही नहीं, बल्कि उनकी पत्नी की सक्रियता भी आगरा में खूब रही। मेयर चुनाव के दौरान यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता का नाम चर्चाओं में आया था।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक