उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार बुधवार को कुछ ही देर में होने जा रहा है।
आगरा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार बुधवार को कुछ ही देर में होने जा रहा है। मंत्रिमंडल में बृज क्षेत्र के लिए खुशखबरी है। यहां से तीन विधायक मंत्रीपद की शपथ ले सकते हैं। दो मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। दो विधायक पहले से ही मंत्री हैं।
इनका नाम मंत्री पद के लिए फाइनल
चौधरी उदयभान सिंह, विधायक फतेहपुर सीकरी (आगरा)
डॉ. जीएस धर्मेश, विधायक, आगरा छावनी
रामनरेश अग्निहोत्री, विधायक भोगांव (मैनपुरी)
इनके नाम की चर्चा
रानी पक्षालिका सिंह, विधायक, बाह (आगरा)
संजीव राजा, विधायक, अलीगढ़
ये हैं मंत्री
श्रीकांत शर्मा, विधायक, मथुरा (ऊर्जा मंत्री)
चौधरी लक्ष्मी नारायण, विधायक, मथुरा (संस्कृति मंत्री)
सुरेश खन्ना, विधायक, शाहजहांपुर (नगर विकास मंत्री)
संदीप सिंह, विधायक अतरौली (शिक्षा राज्यमंत्री)