आगरा

Big Breaking आरएसएस की शाखा प्रकऱण में योगी आदित्यनाथ का बड़ा कदम, एसपी सिटी का तबादला, चौकी प्रभारी निलंबित

विधायक योगेन्द्र उपाध्याय और चौधरी उदयभान सिंह का कहना है कि यूपी के मुख्यमंत्री ने अन्य के खिलाफ जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।
2 min read
• •
Updated: 19 Jun 2018, 5:13 PM IST
योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना ताजगंज के अंतर्गत चमरौली मोड़ पर पावन धाम कॉलोनी में बाबा नईम शाह दरगाह परिसर में आरएसएस की शाखा प्रकरण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा कदम उठाया है। आगरा के पुलिस अधीक्षक (नगर) कुंवर अनुपम सिंह को हटा दिया गया है। एकता चौकी प्रभारी राजकुमार को निलंबित किया गया है। अन्य के मामले में जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें

Big Breaking दरगाह परिसर में RSS की शाखा से तनाव, पुलिस ने पकड़े चार स्वयंसेवक

विधायकों ने दी मुख्यमंत्री को पूरी जानकारी

यह जानकारी भाजपा विधायक योगेन्द्र उपाध्याय और चौधरी उदयभान सिंह ने पत्रिका को दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुलिस की मनमानी के बारे में बताया गया कि किस तरह एकता चौकी प्रभारी राजकुमार ने भगवा ध्वज का अपमान किया। देर रात्रि तक चली बातचीत में पुलिस ने किसी की नहीं सुनी। पावन धाम कॉलोनी में बजरंग शाखा लगती है। सोमवार की शाम को भी शाखा लगी थी। स्वयंसवेक लाठी चलाने का अभ्यास कर रहे थे। इस पर दरगाह में रहने वाली महिला बिल्कित ने पुलिस से शिकायत की। एकता चौकी प्रभारी ने पवित्र भगवा ध्वज को वहां से जबरन उतरवा दिया। चार स्वयंसेवकों को पकड़ लिया। उन्हें आतंकवादी तक कह दिया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। इससे संघ परिवार आहत है।

य़ह भी पढ़ें

रात्रि में नहीं सुनी कोई बात

बता दें कि सोमवार की रात्रि में शाखा बंद कराए जाने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अशोक कुलश्रेष्ठ, भवेन्द्र आदि आ गए। पुरानी मंडी चौराहा के निकट दावत होटल में जमा हुए। यहां एसपी सिटी और एडीएम सिटी आए। उनसे बात होती रही, लेकिन बात नहीं बनी। रात्रि में ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक और जिलाधिकारी गौरव दयाल आए। संघ के पदाधिकारी मांग कर रहे थे कि पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानेदार और चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की जाए। विश्व हिन्दू परिषद के नेता रवि दुबे के नेतृत्व में ताज व्यू तिराहा पर जाम लगाया गया, लेकिन संघ नेताओं ने खुलवा दिया।

यह भी पढ़ें

वर्षों से लग रही शाखा

हालांकि विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने मुख्यमंत्री को इस बारे में सोमवार रात्रि में ही अवगत कराया था, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। मंगलवार को चौधरी उदयभान सिंह और योगेन्द्र उपाध्याय ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया, तब जाकर कार्रवाई हुई। विधायक योगेन्द्र उपाध्याय के मीडिया प्रभारी सुनील कर्मचंदानी ने बताया कि संघ की शाखा वर्षों से लग रही है, लेकिन अब भूखंड को विवादित बताकर तमाशा किया जा रहा है। इसमें पुलिस की भूमिका सही नहीं पाई गई है। इसी कारण कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें

Published on:
Also Read
View All