आगरा

युवतियों का फिगर और चेहरा देखकर एक रात के लिये ​मिल रहे थे 10 हजार, इस खेल का जब हुआ खुलासा…, पुलिस भी रह गई हैरान

थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर एक से नेपाल और बंगाल की पांच युवती और दो युवकों को दबोच लिया।
2 min read
• •
Updated: 4 Jun 2019, 7:00 PM IST
देह व्यापार
देह व्यापार

आगरा। बस युवतियां का फिगर और चेहरा देखकर एक रात का 10 हजार कमाने का सपना दिखाकर दूसरे देश में लाया गया। यहां युवतियों को एक घर में कैद कर दिया गया। इसके बाद हर रात इनके साथ वो गंदा काम हुआ, जो कभी सोचा भी न होगा। पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर एक से नेपाल और बंगाल की पांच युवती और दो युवकों को दबोच लिया।

अंतिम पैरा में पढ़ें इस खबर की हैरान कर देने वाली सच्चाई

पुलिस कंट्रोल रूम में आई थी सूचना
सीओ लोहामंडी चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली। सूचना ये थी कि थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी के एक घर में गंदा काम हो रहा है। सूचना पर जब पुलिस ने यहां छापा मारा, तो पुलिस भी हैरान रह गई। किराये के मकान में देह व्यापार का खेल चल रहा था। पुलिस ने यहां से पांच युवती और दो युवक पकड़ लिए गए।

इस तरह युवतियों को फंसाते थे जाल में
पुलिस हिरासत में आए आरोपी युवक विक्की निवासी कोलकाता और बॉबी निवासी सेक्टर एक आवास विकास कॉलोनी ने बताया कि युवतियां को मोटी कमाई का लालच दिया जाता था। इसके बाद उन्हें यहां लाया जाता था। देह व्यापार के लिए मकान किराए पर लिया गया था। बताया गया है कि विक्की दो साल से घर में देह व्यापार कर रहा था। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि पश्चिम बंगाल में सक्रिय दलाल युवतियों को नौकरी दिलाने का झांसा देते हैं। इसके बाद उन्हें अपने साथ ले आते हैं। उन्हें देह व्यापार में धकेल दिया जाता है। सीओ ने बताया कि देह व्यापार संचालित करने वाले गिरोह से जुड़े सभी आरोपियों के बारे में पता किया जा रहा है।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक