युवती थाने पहुंची, पुलिस ने वहां उसकी सुनवाई नहीं की, तो एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
आगरा। तब तो उसे प्यार का सही से मतलब भी नहीं मालूम था। बस पड़ोसी युवक अच्छा लगा, तो उसे भी प्यार मान बैठी। आरोपी युवक ने भी भरोसा दिलाया, कि बालिग होने पर शादी कर लेगा, लेकिन अब वो बालिग हुई, तो प्रेमी ने शादी से इंकार कर दिया। युवती थाने पहुंची, पुलिस ने वहां उसकी सुनवाई नहीं की, तो एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। युवती ने बताया कि प्रेमी जान से मारने की धमकी देता है और उसने ये कहते हुए उससे शादी करने से इंकार कर दिया, कि वह अपनी भाभी की बहन से शादी करेगा।
यहां का है मामला
ये मामला थाना शाहगंज के खेरिया मोड़ का है। यहां की एक युवत्री ने एसएसपी अमित पाठक से न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी कार्यालय पहुंचने से पहले वह कई बार थाना शाहगंज के चक्कर लगा चुकी है, लेकिन पुलिस ने वहां उसकी कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद युवती एसएसपी के साथ प्रेमी की शिकायत लेकर पहुंची। युवती ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर प्यार में धोखा देने वाले प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ये बोली युवती
युवती ने बताया कि जब वो नाबालिग थी तभी पास में रहने वाले शाहिल से उसकी मुलाकात हुई। शाहिल ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और बालिग हो जाने पर उससे ही शादी करने का झांसा देते हुए नाबालिग के दौरान ही जबरदस्ती सम्बन्ध बनाये और दो साल तक सम्बन्ध बनाता रहा। युवती का कहना है कि अब वो बालिग हो गयी है और जब उसने शादी के लिए कहा तो वो मुकर गया। अब शाहिल और उसके परिजन मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।