आगरा

बैडरूम में रात को मोबाइल चला रहा था युवक, अचानक स्क्रीन पर आया कुछ ऐसा, लेने लगा लंबी – लंबी सांस और हो गई मौत

मोबाइल स्क्रीन पर ऐसा क्या था, ये सोचकर परिजन भी परेशान है।
2 min read
• •
Updated: 28 Jun 2019, 8:43 AM IST
Young Man Death
Young Man Death

आगरा। मोबाइल स्क्रीन पर ऐसा क्या था, ये सोचकर परिजन भी परेशान है। खाना खाने के बाद वह अपने बैडरूम में गया। बगल में भाई बहन भी सो रहे थे और वह मोबाइल पर नेट चला रहा था। इसी दौरान उसके हाथ से मोबाइल छूटकर गिरता है। वह बैड से उठा और जमीन पर गिर पड़ता है। दौड़कर मां आती है। परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचते हैं, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया जाता है।

यहां का है मामला
थाना जगदीशुपरा बोदला के शारदा बिहार निवासी विनय (19) पुत्र ओमप्रकाश जूता कारखाना में काम करता था। परिजनों ने बताया कि रात 9:30 विनय कारखाना से काम करके घर आया। उसने परिजनों के साथ खाना खाया। 10:30 बजे बेड पर मोबाइल लेकर लेट गया। वह मोबाइल चला रहा था। अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। वह कांपने लगा। परिजनों ने उसे संभालने का प्रयास किया। मगर, उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इस पर उसे एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने विनय को मृत घोषित कर दिया।

मोबाइल में छुपा मौत का राज
विनय की मौत का राज मोबाइल में छुपा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी जगदीशपुरा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक से आया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। विनय जिस मोबाइल को चला रहा था, उसकी स्क्रीन लॉक है, जिसके चलते ये पता नहीं चल पा रहा है कि मोबाइल में आखिर वह देख क्या रहा था। अब पुलिस मोबाइल एक्सपर्ट की मदद से लॉक खुलवाएगी।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक