आगरा

प्यार की मिली युवक को बड़ी सजा, बेरहमी से पीट पीटकर उतार दिया मौत के घाट

प्रेम संबंधों का विरोध करने वालों ने उसकी बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दी।

less than 1 minute read
Jul 02, 2019
Blind Murder case

आगरा। प्यार की उसे इतनी बड़ी सजा मिलेगी, कभी सोचा भी नहीं होगा। प्रेम संबंधों का विरोध करने वालों ने उसकी बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दी। परिजनों ने ये आरोप लगाते हुए आठ लागों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

यहां का है मामला
ये मामला थाना खेरागढ़ क्षेत्र का है। सोमवार देर रात गांव के पास ही राजू पुत्र गिर्राज का शव मिला। उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवारीजनों का आरोप है कि एक युवती के साथ उसके प्रेम संबंध थे, जिसका विरोध करते हुए उसकी हत्या की गई है।

आठ के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुरेश पुत्र नेकराम, दीपक, रोहित, रवि, पवन, खुशुबू पुत्रगण सुरेश, आशा देवी पत्नी सुरेश निवासी निशक गली कस्बा खेरागढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सुरेश, रोहित, पवन, दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।

Published on:
02 Jul 2019 01:56 pm
Also Read
View All