आगरा

स्पेशल : आपकी रसोई में रखे मसाले बदल सकते हैं आपकी किस्मत, जानिए कैसे

ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि ये मसाले किस प्रकार ग्रहों का करते हैं प्रतिनिधित्व।

2 min read
May 31, 2018
kitchen spices

आगरा। आपकी रसोई में रखे मसाले भी आपकी किस्मत बदल सकते हैं। 9 मसाले ऐसे हैं, जो सीधे आपके ग्रहों का प्रतिनिधित्व करते हैं। ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि ये मसाले आपके स्वास्थ्य का तो ध्यान रखते ही हैं, साथ ही आपके ग्रहों की दशा और दिशा को मजबूत करते हैं।

मसाले और ग्रह
1. नमक (पिसा हुआ) सूर्य
2. लाल मिर्च (पिसी हुई) मंगल
3. हल्दी (पिसी हुई ) गुरु
4. जीरा (साबुत या पिसा हुआ) राहुकेतु
5. धनियां (पिसा हुआ) बुध
6. काली मिर्च (साबुत या पाउडर) शनि
7. अमचूर (पिसा हुआ) केतु
8. गर्म मसाला (पिसा हुआ) राहु
9. मेंथी मंगल

स्वास्थ्य और ग्रहों को करें ठीक
ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि मसाले के सेवन से अपने स्वास्थ्य और ग्रहों को ठीक करें। भारतीय रसोई में मिलने वाले मसाले सेहत के लिए तो अच्छे होते ही हैं पर साथ में उन के सेवन से हमारे ग्रह भी अच्छे होते हैं।

सौंफ का जिक्र हम पहले भी कर चुके हैं, कि सौंफ खाने से हमारा शुक्र और चंद्र अच्छा होता है। इसे मिश्री के साथ लें या उस के बिना भी लें। खाने के बाद एसिडिटि और जी मिचलाने जैसी समस्या कम होने लगेंगी। सौंफ को गुड के साथ सेवन करें, जब आप घर से किसी काम के लिए निकल रहें हों। इससे आप का मंगल ग्रह आप का काम पूरा करने में साथ देता है।

दालचीनी मंगल ओर शुक्र ग्रह को ठीक करती है। अगर किसी का मंगल और शुक्र कुपित है, तो थोड़ी सी दालचीनी को शहद में मिलाकर ताज़े पानी के साथ लें, इस से आप की शरीर में शक्ति बढ़ेगी और सर्दियों में कफ की समस्या कम परेशान करती है।

काली मिर्च के सेवन से हमारा शुक्र और चंद्रमा अच्छा होता है। इस के सेवन से कफ की समस्या कम होती है और हमारी स्मरण शक्ति भी बढ़ती है। तांबे के किसी बर्तन में काली मिर्च डालकर Dining Table पर रखने से घर को नज़र नहीं लगती है।

जौं के प्रयोग से सूर्य ग्रह और गुरु ग्रह ठीक होता है। जौं के आटे की रोटी खाने से पथरी कभी नहीं होती है। इसके अलावा हरी इलायची के प्रयोग से बुध ग्रह मजबूत होता है। अगर किसी को दूध पचाने में परेशानी होती है, तो हरी इलायची उस में पका कर फिर दूध का सेवन करें इससे ऐसी परेशानी नहीं होगी।

हल्दी के गुण हम सबसे छुपे नहीं हैं, हल्दी के सेवन से बृहस्पति ग्रह अच्छा होता है। हल्दी की गांठ को पीले धागे में बांधकर गुरुवार को गले में धारण करने से बृहस्पति के अच्छे फल मिलते हैं और यह तो हम सब को पता है की हल्दी का दूध पीने से Arthritis, Bones और Infections में ज़बरदस्त फायदा मिलता है।

जीरा राहू व केतू का प्रतिनिधित्व करता है। जीरा का सेवन खाने में करने से आप के दैनिक जीवन में सौहार्द व शांति बने रहते हैं। वहीं हींग बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करती है। हींग का नित्य प्रतिदिन सेवन करने से वात व पित्त के रोग नियंत्रित होते हैं। हींग आप की पाचन शक्ति भी बढाती है व क्रोध समस्या से भी निजात दिलाती है।

Published on:
31 May 2018 11:48 am
Also Read
View All