शव गांव के बाहर चम्बल के बीहड़ में एक नीम के पेड़ से लटका मिला।
आगरा। कहते हैं कि एक मां अपने बेटे के लिए कुछ भी कर सकती है, लेकिन थाना पिनाहट के गांव क्योरी बीच का पुरा में वृद्ध मां ने कुछ ऐसा किया, कि आहत पुत्र ने अपनी जान दे दी। उसका शव बीहड़ में पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये है मामला
मामला थाना क्षेत्र के गांव क्योरी बीचकापुरा का है, यहां के निवासी दयाराम पुत्र खेम सिंह शव गांव के बाहर चम्बल के बीहड़ में एक नीम के पेड़ से लटका मिला। सूचना फर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतक दयाराम के साले की मानें तो दयाराम की मां ने अपनी पूरी जमीन दयाराम के छोटे भाई के नाम कर दी थी, इस बात की जानकारी दयाराम को हो गई,तभी से वो गहरे सदमे मे चला गया था।
कर ली आत्महत्या
परिजनों ने बताया कि वह घर से किसी को कुछ बताए बिना निकल गया। उसके बाद देर तक घर लौट कर नहीं आया। परिजन तलाशते हुए, जब बीहड़ की तरफ पहुंचे, तो दयाराम का शव पेड़ पर लटका दिखाई दिया। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। बताया गया है कि दयाराम के दो लड़के व एक लड़की है। दो माह बाद एक लड़के की शादी होनी है। वहीं पड़ोसियों की मानें तो खेत के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों में विवाद चल रहा है, जिसमे मां बाप छोटे भाई का पक्ष ले रह थे।