आगरा

ताजनगरी से बरामद हुआ मीरजापुर से पांच दिन पहले अगवा हुआ युवक

— आगरा के एत्मादपुर थाना पुलिस को मिली सफलता, परिजन उसे ले जाने के लिए रवाना हो गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 6 Jan 2022, 11:53 AM IST
Internet Pic
Internet Pic

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पांच दिन पूर्व मीरजापुर से अगवा युवक को बरामद कर लिया। युवक से पूछताछ में जो युवक ने कहानी बताई वह पुलिस के गले नहीं उतर रही है। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दे दी है। वह उसे ले जाने के लिए वहां से चल दिए हैं।
यह भी पढ़ें—

शेविंग कराने के समय ले गए थे बदमाश
पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि मीरजापुर में राजा का ताल निवासी 30 वर्षीय मनीष जोनपुर में लीज पर खेती करते हैं। मनीष ने पुलिस को बताया है कि एक जनवरी को वह घर से शेविंग कराने राजा का ताल में ही गए थे। शेविंग कराने के बाद घर लौटते समय उन्हें रास्ते में स्कार्पियो सवारों ने रास्ता पूछने के बहाने रोका। इसके बाद उन्हें गाड़ी में डालकर ले गए। चार दिन तक उन्हें बदमाश प्रयागराज में घुमाते रहे। बुधवार को वे उन्हें लेकर आगरा की ओर आ गए।
यह भी पढ़ें—

एत्मादपुर क्षेत्र से भागा युवक
गुरुवार सुबह स्कार्पियाे सवार बदमाश एत्मादपुर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर पहुंच गए। यहां चौगान गांव के पास गाड़ी रोककर बदमाश लघुशंका के लिए चले गए। तभी मनीष को गाड़ी से निकलने का मौका मिल गया। वे गाड़ी से बाहर निकल गए। तभी राहगीर को रोककर उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने यही कहानी बताई। एसओ एत्मादपुर अरुण बालियान ने बताया कि मनीष द्वारा दी गई जानकारी के बाद रूट के सभी टोल प्लाजा से आगरा की ओर आई स्कार्पियो के सीसीटीवी फुटेज चेक कराए गए। वहां से नंबर मिलने के बाद उनके मालिकों से संपर्क किया गया। मगर, अभी तक संदिग्ध स्कार्पियो के बारे में जानकारी नहीं मिली है। स्कार्पियो सवारों ने पांच दिन में फिरौती की मांग भी नहीं की। ऐसे में अपहरण की घटना संदिग्ध लग रही है। उधर, मनीष के परिजनों ने बताया है कि मनीष पर कई लोगों के रुपये बकाया हैं। पुलिस से उन्होंने कहा है कि उसे रोककर रखें। मनीष के भाई व अन्य स्वजन यहां आ रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक