आगरा

विश्व पर्यावरण दिवस पर यहां युवाओं ने ली पर्यावरण रक्षा की शपथ

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में अवंतीबाई पार्क अमरपुरा में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
2 min read
• •
Updated: 6 Jun 2018, 9:44 AM IST
World Environment Day
World Environment Day

आगरा। क्षेत्रीय जागरूक पर्यावरण समिति के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में अवंतीबाई पार्क अमरपुरा में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम सिटी केपी सिंह व कार्यक्रम का उद्घघाटन अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद लोधी ने पौधा लगाकर किया।

ये बोले मुख्य अतिथि
विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए एड़ीएम सिटी केपी सिंह ने कहा कि सभी को पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। आज ग्लोबल वॉर्मिंग भारत ही नहीं पूरे विश्व की समस्या है। विश्व पर्यावरण दिवस लोगों को पर्यावरण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी का एहसास करने के लिए मनाया जाता है। ताकि अधिक से अधिक लोग पर्यावरण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी समझें व पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधे लगायें। अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद लोधी ने कहा कि आज लोगों को पर्यावरण की वास्तविक स्थति को समझने की आवश्यकता है। आज प्रदूषण व ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण पर्यावरण की स्थति दिन प्रतिदिन गिरती जा रही है। बेहतर भविष्य व पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर से प्रयास करने चाहिए।


दिलाई गई शपथ
राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद लोधी ने विचार गोष्ठी में सम्मिलित सभी व्यक्तीयों को पर्यावरण रक्षा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम संयोजक हरिओम लोधी ने बताया की समिति आने वाले दिनो में शहरी क्षेत्र से सटे हुए गांव कोलोनीयों में पौधे लगाने काम करेगी। क्यूंकि पर्यावरण बचेगा तभी मानव जाति बचेगी। पर्यावरण व मनुष्य एक दूसरे के पूरक हैं। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता नत्थीलाल सरपंच व संचालन रमेश लोधी ने किया।प्रमुख रूप से पीतम सिंह लोधी, प्रकाश राजपूत, डॉ. लाल सिंह, डॉ. सुरेश राजपूत, अभिषेक राजपूत, अमित बघेल, राकेश हिंदू, संतोष, गिर्राज सिंह, पवन चौधरी, चंद्रवीर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Published on: