अहमदाबाद

मनपा स्कूलों के 1.70 लाख बच्चों को जूते-मोजे की मिलेगी सुविधा

Ahmedabad: नगर प्राथमिक शिक्षा समिति ने मनपा स्कूलों में पढ़ने वाले 1.70 लाख विद्यार्थियों को मोजे और जूते वितरित करने का निर्णय किया है। अहमदाबाद मनपा की स्थायी समिति के अध्यक्ष देवांग दाणी ने गुरुवार को बताया कि बजट से यह सुविधा दी जाएगी। इससे बच्चों के परिवारों पर आर्थिक बोझ भी कम होगा।अहमदाबाद नगर […]

less than 1 minute read
File photo

Ahmedabad: नगर प्राथमिक शिक्षा समिति ने मनपा स्कूलों में पढ़ने वाले 1.70 लाख विद्यार्थियों को मोजे और जूते वितरित करने का निर्णय किया है।

अहमदाबाद मनपा की स्थायी समिति के अध्यक्ष देवांग दाणी ने गुरुवार को बताया कि बजट से यह सुविधा दी जाएगी। इससे बच्चों के परिवारों पर आर्थिक बोझ भी कम होगा।अहमदाबाद नगर प्राथमिक शिक्षा समिति के अंतर्गत आने वाले 453 विद्यालयों में कुल 1.72 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

समिति ने निर्णय लिया है कि लगभग 1.70 विद्यार्थियों को मोजे और जूते उपलब्ध कराए जाएंगे। चेयरमैन दाणी ने बताया कि इस योजना के लिए पांच करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों का आत्म विश्वास बढेगा।

Published on:
05 Feb 2026 09:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर