अहमदाबाद

ईद का अवकाश 28 को घोषित होने से जीयू की 40 परीक्षाओं की तिथि बदली

गुजरात विश्वविद्यालय की नई अधिसूचना के तहत अब 28 मई की जगह 29 मई, 30 मई को होंगी परीक्षाएं, कई परीक्षाएं एक जून, दो, चार और छह जून को भी ली जाएंंगी, वेबसाइट पर अपलोड की नई तिथियां

2 min read
गुजरात विश्वविद्यालय।

Ahmedabad. गुजरात सरकार ने बकरी ईद के आधिकारिक अवकाश की तिथि में बदलाव किया है। पहले अवकाश 27 मई का था, उसकी जगह 28 मई को अवकाश घोषित किया है। उसे देखते हुए गुजरात विश्वविद्यालय (जीयू) ने बीकॉम एनईपी, बीबीए, बीसीए, बीएससी, बीएजेएमसी, एलएलएम, एमएससीआइटी, एमबीए, इंटीग्रेटेड एमबीए, बीआरएस कोर्स के विभिन्न सेमेस्टरों के 40 परीक्षाओं की तिथि में बदलाव किया है।

जीयू के तहत पहले जो परीक्षाएं 28 मई को ली जानी थी। उनकी तिथि में बकरी ईद की छुट्टी के चलते बदलाव किया है। वे परीक्षाएं अब 29, 30 मई, एक, दो , चार और छह जून को ली जाएंगी। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

बीकॉम एनईपी कोर्स के सेमेस्टर दो की परीक्षाएं 28 मई की जगह एक मई को दोपहर एक बजे से दो बजे के दौरान ली जाएगी। क्योंकि कंपनी सेक्रेटरी की परीक्षाएं भी एक जून से सुबह नौ बजे से शुरू हो रही हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को परेशानी ना हो इसलिए समय सुबह की जगह दोपहर का रखा है। बाकी सभी कोर्स की परीक्षाओं का समय उनके हॉल टिकट में दिए गए समय के अनुरूप ही रहेगा।

गुजरात हाईकोर्ट और अन्य अदालतों में 28 को अवकाश

अहमदाबाद. बकरीद के अवकाश की तारीख में बदलाव के बाद गुजरात हाईकोर्ट ने भी नई अधिसूचना जारी की है। अब 28 मई गुरुवार को गुजरात हाईकोर्ट, राज्य की जिला अदालतों और उनसे जुड़े कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा, जबकि 27 मई, बुधवार को सभी अदालतों में नियमित कार्य होगा।गुजरात हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि पहले बकरीद का अवकाश 27 मई को घोषित किया गया था, लेकिन त्योहार की तारीख बदलने के बाद अवकाश को 28 मई कर दिया गया है। हाईकोर्ट प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि 28 मई को सूचीबद्ध मामलों की सुनवाई अब 29 मई को संबंधित अदालतों में की जाएगी।

Published on:
26 May 2026 10:48 pm
Also Read
View All