15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमृत भारत स्टेशन योजना में 7 करोड़ से गोधरा रेलवे स्टेशन का कायाकल्प

वडोदरा. गोधरा. भारतीय रेल की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल में गोधरा रेलवे स्टेशन का 7 करोड़ रुपए की लागत से कायाकल्प किया गया है। स्टेशन को आधुनिक, सुगम, सुरक्षित एवं यात्री-केंद्रित स्वरूप दिया है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
2 min read
Google source verification
Godhra Railway Station Revamped at a Cost of ₹7 Crore Under Amrit Bharat Station Scheme

गोधरा का पुनर्विकसित स्टेशन।

आधुनिक, सुगम, सुरक्षित एवं यात्री-केंद्रित स्वरूप दिया, यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी

वडोदरा. गोधरा. भारतीय रेल की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल में गोधरा रेलवे स्टेशन का 7 करोड़ रुपए की लागत से कायाकल्प किया गया है। स्टेशन को आधुनिक, सुगम, सुरक्षित एवं यात्री-केंद्रित स्वरूप दिया है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
वडोदरा के मंडल रेल प्रबंधक राजू भडके के अनुसार पुनर्विकास कार्य के तहत मुख्य स्टेशन भवन का अत्याधुनिक रूप में आधुनिकीकरण किया गया है। स्टेशन पर लगभग 1000 वर्गमीटर क्षेत्रफल का आकर्षक फसाड, 120 वर्गमीटर का पोर्च तथा 700 वर्गमीटर का कॉन्कोर्स हॉल विकसित किया है। 60 वर्गमीटर का आधुनिक महिला प्रतीक्षालय भी निर्मित किया है।

द्वितीय प्रवेश द्वार का विकास

यात्रियों की बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार का भी विकास किया है। इसके तहत 650 वर्गमीटर क्षेत्रफल का नया स्टेशन भवन तथा 1500 वर्गमीटर का सर्कुलेटिंग एरिया तैयार किया है।

प्लेटफॉर्म सुविधाओं का विस्तार

स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1, 2/3 एवं 4/5 का आधुनिकीकरण करते हुए यात्रियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित की गई हैं। लगभग 6000 वर्गमीटर क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाली प्लेटफॉर्म सरफेसिंग, स्वच्छ पेयजल हेतु आधुनिक नल, उन्नत एवं स्वच्छ शौचालय, दृष्टिबाधित यात्रियों के आवागमन लिए टैक्टाइल टाइल्स तथा आधुनिक साइनेज एवं यात्री सूचना प्रणाली आदि सुविधाओं ने स्टेशन के स्वरूप को नई पहचान दी है।

बेहतर यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था

स्टेशन के वर्तमान 4000 वर्गमीटर सर्कुलेटिंग एरिया के साथ 1500 वर्गमीटर के नए प्रवेश क्षेत्र का विकास किया है, जबकि 2000 वर्गमीटर क्षेत्र में सुव्यवस्थित स्कूटर पार्किंग तथा 2000 वर्गमीटर क्षेत्र में आधुनिक एप्रोच रोड का निर्माण भी किया है।
यात्रियों को धूप, बारिश एवं प्रतिकूल मौसम से सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्लेटफॉर्म संख्या 1, 2/3 एवं 4/5 पर कुल 3000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में कवर ओवर प्लेटफॉर्म (सीओपी) का निर्माण किया है।
आकर्षक सौंदर्यीकरण, प्रतीक्षालयों एवं आंतरिक क्षेत्रों का आधुनिकीकरण, शौचालयों का उन्नयन तथा अतिरिक्त शौचालयों का निर्माण भी किया है। स्टेशन को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक, स्वच्छ एवं आधुनिक स्वरूप प्रदान किया गया है।

गुजरात में पुनर्विकसित चार स्टेशनों का पीएम करेंगे उदघाटन

पीएम नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को गुजरात में पुनर्विकसित चार स्टेशनों का उदघाटन करेंगे। इनमें वडोदरा मंडल का गोधरा, प्रतापनगर, राजकोट मंडल का भक्तिनगर और भावनगर मंडल का पोरबंदर स्टेशन शामिल है।