15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीजा खत्म होने के बावजूद रह रहीं तंजानिया, केन्या की दो महिलाएं हिरासत में

पूछताछ में सामने आया कि दोनों महिलाओं के वीजा की वैधता समाप्त हो चुकी थी, इसके बावजूद वे भारत में रह रही थीं। इनमें से तंजानिया की महिला सलून व्यवसाय से जुड़ी हुई थी तथा केन्या की महिला घर का काम करती थी।
2 min read
Google source verification
Ahmedabad crime news

विदेशी नागरिक महिलाएं।

अहमदाबाद. वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद शहर में अवैध रूप से रह रही तंजानिया और केन्या की दो महिला नागरिकों को चांदखेड़ा पुलिस ने हिरासत में लिया। उनके खिलाफ फॉरेनर्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। जांच के दौरान तंजानिया की हेल्लेना न्यागालु (29) और केन्या की मेग्डेलाइनन्दुता किन्यान्जुई (41) गांधीनगर के ऊर्जा कॉम्प्लेक्स क्षेत्र स्थित दो अलग-अलग होटलों में ठहरी हुई थीं।

पुलिस ने दोनों के पासपोर्ट, पहचान पत्र और वीजा दस्तावेजों की जांच की। प्रारंभिक जांच के बाद चांदखेड़ा पुलिस ने दोनों विदेशी महिला नागरिकों को फॉरेनर्स एक्ट की धारा के तहत हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी रह रहे विदेशी नागरिकों की जांच के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन के फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) से प्राप्त सूचना के आधार पर चांदखेड़ा पुलिस की सर्विलांस टीम ने यह कार्रवाई की।

बिना बताए घर से निकले बच्चे को पुलिस ने ढूंढ कर परिजनों को सौंपा

अहमदाबाद. घर से बिना बताए निकल गए सात वर्षीय बालक को वटवा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण की मदद से कुछ ही घंटों में तलाश कर उसके परिजनों को सौंप दिया।। पुलिस की सक्रियता से मासूम के सकुशल मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली। वटवा क्षेत्र स्थित देवी पार्क चार मंजिला निवासी बालक गत 12 जुलाई की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया था।

काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने वटवा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू की।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर वटवा पुलिस की सर्विलांस स्क्वॉड ने अलग-अलग टीमें गठित कीं। पुलिस ने देवी पार्क चार मंजिला क्षेत्र से लेकर एलिवेटेड रिंग रोड तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी विश्लेषण के जरिए बच्चे की गतिविधियों का पता लगाया। साथ ही बालक की तस्वीर सोशल मीडिया और आसपास के पुलिस थानों में भी प्रसारित की गई। लगातार तलाश के दौरान पुलिस को एलिवेटेड रिंग रोड क्षेत्र में बच्चे का सुराग मिला। इसके बाद टीम ने उसे सकुशल ढूंढ निकाला और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद परिजनों को सौंप दिया।