-13 लाख से अधिक ने द्वारकाधीश के किए दर्शन, हेरिटेज शहर अहमदाबाद में कांकरिया हॉट फेवरिट स्पॉट-देश-विदेश के सैलानियों ने दिवाली पर गुजरात के पर्यटन स्थलों का उठाया आनंद
देश-विदेश के सैलानियों का गुजरात के पर्यटन क्षेत्रों के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दीपावली की छुट्टियों के दौरान 26 अक्टूबर से 15 नवंबर, 2024 तक यानी 20 दिनों में राज्य के 16 पर्यटन स्थलों व यात्राधामों में 61 लाख 70 हजार 716 पर्यटक व श्रद्धालु पहुंचे।
इन पर्यटक स्थलों में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, अहमदाबाद के अटल ब्रिज, साबरमती रिवरफ्रंट फ्लावर पार्क, कांकरिया लेकफ्रंट, अहमदाबाद साइंस सिटी साइंस सिटी, वडनगर, नडाबेट, मोढेरा सूर्य मंदिर, स्मृति वन, गीर एवं देवळिया तथा दांडी स्मारक शामिल हैं। इसके अलावा धार्मिक स्थलों में पावागढ मंदिर, अंबाजी मंदिर, गिरनार रोप-वे, सोमनाथ मंदिर, द्वारका मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु व पर्यटक पहुंचे हैं। अहमदाबाद में साढ़े पांच लाख से अधिक पर्यटकों ने कांकरिया लेक फ्रंट में विभिन्न आकर्षणों का आनंद उठाया। गुजरात के प्रसिद्ध यात्राधामों तथा मंदिरों में सर्वाधिक 13 लाख से अधिक लोग द्वारका में दर्शन के लिए आए।
कच्छ रणोत्सव की भी शुरुआत हो चुकी है। 2023-24 में यहां 7.42 लाख पर्यटक पहुंचे थे। रणोत्सव 2024-25 में एडवेंचर जोन (20 अलग-अलग एडवेंचर गतिविधियां हैं।
भारत की मेजबानी में आयोजित जी-20 बैठकों का एक दौर गुजरात में हुआ था। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अगुवाई में राज्य सरकार लगातार राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने को प्रयासरत हैं। राज्य सरकार ने कच्छ के धोरडो तथा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जैसे विश्व स्तरीय पर्यटन स्थलों पर जी-20 बैठकों आयोजन कर जी-20 देशों के प्रतिनिधियों को राज्य की समृद्ध विरासत से परिचित कराया था। जी-20 प्रतिनिधियों ने धोळावीरा, मोढेरा, सूर्य मंदिर, अहमदाबाद की ऐतिहासिक विरासतों, गिफ्ट सिटी तथा दांडी कुटीर की मुलाकात कर सराहना की।इससे विदेशी सैलानी भी यहां पहुंचे।
1-स्टैच्यू ऑफ यूनिटी -4,90,151
2-अटल ब्रिज -1,77,060
3-रिवरफ्रंट फ्लावर पार्क -16,292
4-कांकरिया तालाब- 5,95,178
5 -पावागढ मंदिर- 8,92,126
6- अंबाजी मंदिर-12,08,273
7 -गिरनार रोप-वे - 1,05,092
8- साइंस सिटी-1,02,438
9 -वडनगर - 74,189
10 -सोमनाथ मंदिर - 8,66,720
11- द्वारका मंदिर - 13,43,390
12- नडाबेट- 64,744
13- मोढेरा सूर्य मंदिर- 45,375
14- स्मृति वन स्मारक, भुज- 45,527
15- गीर जंगल सफारी, देवळिया -1,31,681
16- दांडी स्मारक - 30,479