12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

 Ahmedabad: सुभाष ब्रिज के निर्माण के चलते पहली अप्रेल से साबरमती नदी की जाएगी खाली

Ahmedabad : शहर में साबरमती नदी के ऊपर बने महत्वपूर्ण ब्रिजों में से एक सुभाष ब्रिज को नया बनाया जा रहा है। इसके लिए आगामी एक अप्रेल से साबरमती नदी से पानी को छोड़ा जाएगा। दरअसल, सुभाष ब्रिज के पुराने हिस्से को तोड़कर नया बनाने का कार्य शुरू हो गया है। पुल के कुछ स्पैन […]

less than 1 minute read
Google source verification
Subhash Bridge

साबरमती नदी (फाइल फोटो)

Ahmedabad : शहर में साबरमती नदी के ऊपर बने महत्वपूर्ण ब्रिजों में से एक सुभाष ब्रिज को नया बनाया जा रहा है। इसके लिए आगामी एक अप्रेल से साबरमती नदी से पानी को छोड़ा जाएगा।

दरअसल, सुभाष ब्रिज के पुराने हिस्से को तोड़कर नया बनाने का कार्य शुरू हो गया है। पुल के कुछ स्पैन तोड़े जाने के कारण नदी को खाली करने का निर्णय किया गया है। नदी को लगभग ढाई माह (15 जून) तक खाली रखने का निर्णय किया है। इस ब्रिज को आठ लेन बनाने के लिए लगभग 235 करोड़ रुपए का खर्च मंजूर भी कर दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार पुल के मध्य भाग में स्थित लगभग छह स्पैन को हटाने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

पुल की बनावट विशेष होने के कारण इसे सुरक्षित रूप से तोड़ने के लिए विशेषज्ञ इंजीनियरिंग पद्धति अपनाई जा रही है। ढाई महीने में पुराने ढांचे को हटाकर नए निर्माण का रास्ता तय किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस अवधि में साबरमती नदी पर बने हुए वासणा बैराज के गेट बदलने व अन्य मरम्मत कार्य भी कर लिया जाएगा।