अहमदाबाद

हीटवेव अलर्ट पर अहमदाबाद के 78 ट्रैफिक सिग्नल दोपहर को फ्लैश ब्लिंकर मोड में रहेंगे

अहमदाबाद शहर पुलिस आयुक्त कार्यालय के ट्रैफिक विभाग ने गर्मी के मौसम में नागरिकों की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अहम निर्णय लिया है। शहर के कुल 78 ट्रैफिक सिग्नलों को हीटवेव, यलो अलर्ट, ऑरेंज अलर्ट या रेड अलर्ट वाले दिनों में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक फ्लैश […]

less than 1 minute read
AI Photo

अहमदाबाद शहर पुलिस आयुक्त कार्यालय के ट्रैफिक विभाग ने गर्मी के मौसम में नागरिकों की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अहम निर्णय लिया है। शहर के कुल 78 ट्रैफिक सिग्नलों को हीटवेव, यलो अलर्ट, ऑरेंज अलर्ट या रेड अलर्ट वाले दिनों में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक फ्लैश ब्लिंकर मोड (पीली लाइट लगातार टिमटिमाती) में रखा जा सकेगा।

ट्रैफिक पुलिस की ओर से मनपा को इस संबंध में पत्र भेजा गया है। हीटवेव के दौरान लंबे समय तक वाहनों की कतार में खड़े रहने से नागरिकों को डिहाइड्रेशन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसे ध्यान में रखकर यह व्यवस्था केवल उन्हीं दिनों में लागू होगी जब मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया जाएगा। बाकी समय सिग्नल सामान्य रूप से चालू रहेंगे।

ये हैं प्रमुख सिग्नल

शहर के 78 ट्रैफिक सिग्नलों में से प्रमुख सिग्नलों में सिल्वर चार रास्ता, सुरधारा सर्कल, संजीवनी अस्पताल चार रास्ता, नवरंगपुरा चार रास्ता, गुलबाई टेकरा, गिरीश कोल्डड्रिंक चार रास्ता, कालूपुर सर्कल, विक्टोरिया गार्डन, कृष्ण नगर चार रास्ता, गोदरेज गार्डन सिटी चार रास्ता शामिल हैं। साथ ही विश्वकर्मा इंजीनियरिंग कॉलेज चार रास्ता, अजीत मिल चार रास्ता, वल्लभ सदन रिवरफ्रंट रोड, टाउन हॉल (एलिस ब्रिज) चार रास्ता, सोला सिविल चार रास्ता, गोता चार रास्ता, साणंद सर्कल, गुरुद्वारा चार रास्ता पर दोपहर 12 से 4 बजे तक सिग्नल ब्लिंकर मोड पर रहेगा। इसी तरह दोपहर एक से चार बजे तक आइओसी चार रास्ता, जजेज बंगला रोड, प्रभात चौक, गुरुकुल मेट्रो स्टेशन चार रास्ता, मानसी जंक्शन ब्लिंकर मोड पर किया जा सकेगा।

Published on:
17 Mar 2026 10:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर