अहमदाबाद

अहमदाबाद में शराब-हुक्का पार्टी करते 81 लोगों को पकड़ा

Ahmedabad. गुजरात में शराबबंदी है, लेकिन उसके बावजूद भी अहमदाबाद जिले में बुधवार रात को हाइ प्रोफाइल शराब और हुक्का पार्टी के आयोजन का खुलासा हुआ है। जिले की साणंद पुलिस ने गोरज गांव के सफल निर्वाणा ग्रीन्स फार्म स्थित 200 नंबर के फार्म में दबिश देकर शराब पार्टी करते हुए 81 लोगों को पकड़ा […]

2 min read

Ahmedabad. गुजरात में शराबबंदी है, लेकिन उसके बावजूद भी अहमदाबाद जिले में बुधवार रात को हाइ प्रोफाइल शराब और हुक्का पार्टी के आयोजन का खुलासा हुआ है। जिले की साणंद पुलिस ने गोरज गांव के सफल निर्वाणा ग्रीन्स फार्म स्थित 200 नंबर के फार्म में दबिश देकर शराब पार्टी करते हुए 81 लोगों को पकड़ा है। इसमें 38 युवतियां हैं। मौके से शराब,हुक्का, वाहन, मोबाइल सहित 2.91 करोड़ का मुद्दामाल जब्त किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमप्रकाश जाट ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि शराब पार्टी के आयोजन में आदर्श अग्रवाल और अमित पचेरीवाल की मुख्य भूमिका है। अहमदाबाद निवासी फर्नीचर व्यवसायी आदर्श अग्रवाल के विवाह की 25वीं वर्षगांठ होने के चलते मुंबई निवासी टेक्सटाइल व्यापारी अमित पचेरीवाल ने यह शराब पार्टी की थी। अमित, आदर्श के साढू हैं। मौके से 8 सीलबंद, 8 आधी भरी, तीन खाली शराब की बोतलें, 10 हुक्का, 22 कार, 74 मोबाइल फोन, 70 गिलास, 8 हुक्का फ्लेवर जब्त किए हैं। मौके से पकड़े गए सभी 81 लोगों के रक्त के नमूने लेकर जांच को एफएसएल भेजे हैं। यदि रक्त में ड्रग्स की उपस्थिति मिलती है, तो एनडीपीएस की धारा भी जोड़ी जाएगी। महिलाओं को रात के समय बाद में नोटिस देकर छोड़ दिया है।

फार्म हाउस मालिक, कैटरिंग, म्यूजिक स्टाफ पर होगी कार्रवाई

उन्होंने बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर साणंद थाने के 20 पुलिस कर्मचारियों की टीम ने बुधवार की पूरी रात कार्रवाई की। फार्म हाऊस फार्मा व्यवसायी रवि गोरखपुरिया का है। आयोजन में उनकी लिप्तता भी सामने आई है। रवि, अमित और आदर्श का मित्र है। इस मामले में म्यूजिक पार्टी, नाश्ता, शराब, हुक्का परोसने वाले कैटरर्स, साउंड सिस्टम, हुक्का सप्लायर करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

दोनों ही मुख्य आयोजक हिरासत में

एसपी जाट ने बताया कि शराब और हुक्का पार्टी का आयोजन करने वाले मुख्य आरोपी अमित और आदर्श दोनों पुलिस हिरासत में हैं। यहां परोसी गई शराब में से ज्यादातर शराब को आदर्श लेकर आया था। वह विदेश व राजस्थान में घूमने गया, उस दौरान अलग-अलग समय पर बोतल लाया था। उसे इकट्ठा किया था।

टेबल पर नाश्ता के साथ शराब व हु्क्का

प्राथमिकी के तहत पुलिस की ओर से दी गई दबिश के दौरान फार्म हाउस में टेबल के किनारे लोग बैठे थे। टेबल पर शराब भरे गिलास, बोतल और हुक्का भी रखे हुए थे। उसके चारों ओर बैठकर महिला व पुरुष शराब, व हुक्का का सेवन भी कर रहे थे। कई लोग म्यूजिक की धुन पर नाच भी रहे थे। कुछ लोग खुले में लगे टेबल के किनारे बैठकर शराब, हुक्का का सेवन कर रहे थे।

Published on:
05 Feb 2026 10:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर