अहमदाबाद

2 करोड़ की ठगी के चार मामलों में फरार आरोपी को पकड़ा

वडोदरा. पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाने वाले एक फरार आरोपी को शहर क्राइम ब्रांच की टीम ने वासद टोल नाके से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान ब्रिजेश पटेल (33) के रूप में हुई। वह मकरपुरा में एयरफोर्स स्टेशन के पीछे नीलकंठ रेसिडेंसी का निवासी है।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2026, 10:32 PM IST
Accused Wanted in Four Cases of Fraud Totaling ₹2 Crore Arrested
क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आरोपी।

वडोदरा. पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाने वाले एक फरार आरोपी को शहर क्राइम ब्रांच की टीम ने वासद टोल नाके से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान ब्रिजेश पटेल (33) के रूप में हुई। वह मकरपुरा में एयरफोर्स स्टेशन के पीछे नीलकंठ रेसिडेंसी का निवासी है।
जानकारी के अनुसार, तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश की गई। सूचना मिलने पर टीम ने वासद टोल नाके से उसे पकड़ा। प्रारंभिक पूछताछ और जांच में चारों मामलों में उसकी संलिप्तता सामने आई। इसके बाद संबंधित पुलिस थानों को सूचना देकर आरोपी को अकोटा पुलिस थाने को सौंप दिया गया।

2 करोड़ रुपए से अधिक के लेन-देन का आरोप

पुलिस के मुताबिक, अकोटा पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में आरोपी ने कथित तौर पर ऑनलाइन ठगी के लिए बैंक खाते और बैंक किट का इस्तेमाल किया। इस खाते के जरिए करीब 11.30 लाख रुपए के अनधिकृत लेन-देन किए गए थे।
पाणीगेट पुलिस स्टेशन के मामले में आरोपी और उसके पिता की कंपनी आरपीसीएल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कलादर्शन चार रास्ता स्थित निजी बैंक में खोले गए खाते का कथित तौर पर ऑनलाइन ठगी के लिए इस्तेमाल किया गया। 27 अप्रेल 2024 से 11 जून 2024 के बीच इस खाते के जरिए करीब 1.20 करोड़ रुपए के अनधिकृत लेन-देन किए जाने का आरोप है।
कच्छ जिले के आदिपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में आरोप है कि आरोपी ने खुद को इंडिया पोस्ट इंटरनेशनल सर्विस का अधिकारी बताकर शिकायतकर्ता को फोन किया। इसके बाद पुलिस इंस्पेक्टर बनकर वीडियो कॉल के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग, आरबीआइ और ड्रग्स के मामले में फंसाने की धमकी दी। इस तरह शिकायतकर्ता के बैंक खातों से कथित तौर पर 36.63 लाख रुपए ऑनलाइन निकलवा लिए गए।
इसी तरह गांधीधाम ए डिवीजन पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में भी इंडिया पोस्ट के पार्सल और मुंबई पुलिस का अधिकारी बनकर शिकायतकर्ता को डराने तथा मनी लॉन्ड्रिंग, आरबीआई और ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देकर 36.63 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी करने का आरोप है।
क्राइम ब्रांच के अनुसार, 2.3 करोड़ रुपए से अधिक के लेन-देन के संबंध में फरार आरोपी के खिलाफ अकोटा, पानीगेट, आदिपुर और गांधीधाम ए डिवीजन पुलिस स्टेशनों में संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक एस.एम. गामेती, पुलिस उप निरीक्षक बी.वी. गोहिल तथा टीम के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

Updated on:
15 Nov 2026, 10:32 PM IST
Published on: