अहमदाबाद

10 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले गिरोह के आरोपी को दिल्ली से पकड़ा

आरोपियों की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमें गठित कर तकनीकी और ह्यूमन सोर्स के आधार पर जांच की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर जांच टीम दिल्ली पहुंची और वहां स्पेशल सेल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ आरोपी की तलाश शुरू की।
2 min read
Accused from gang demanding ₹10 crore extortion arrested in Delhi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

4 करोड़ की हेरोइन बरामद, वडोदरा शहर क्राइम ब्रांच व दिल्ली सेल की कार्रवाई

वडोदरा. शहर क्राइम ब्रांच को एक व्यापारी को जान से मारने की धमकी देकर 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में रोहित गोदारा गिरोह से जुड़े आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सहयोग से राजस्थान के चूरू जिले के कल्याणपुरा गांव निवासी कुलदीप स्वामी को दिल्ली के चांदनी चौक क्षेत्र से पकड़ा।
आरोपियों की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमें गठित कर तकनीकी और ह्यूमन सोर्स के आधार पर जांच की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर जांच टीम दिल्ली पहुंची और वहां स्पेशल सेल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ आरोपी की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान व्यापारी और रोहित गोदारा गिरोह के बीच फोन पर हुई बातचीत में 10 लाख रुपए की रंगदारी देने पर सहमति बनी। गिरोह ने यह रकम हवाला के माध्यम से लेने का फैसला किया। इसके बाद शनिवार शाम को गिरोह का एक सदस्य रंगदारी की रकम लेने दिल्ली के चांदनी चौक पहुंचा।
वहां पहले से निगरानी कर रही वडोदरा क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल सेल की टीम ने कुलदीप स्वामी को पकड़ लिया। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह रोहित गोदारा गिरोह के कहने पर रंगदारी की रकम लेने दिल्ली आया था। तलाशी के दौरान उसके पास से कार की चाबी मिली। पूछताछ में उसने बताया कि कार दिल्ली के जय विहार में खड़ी है और उसमें मादक पदार्थ रखा हुआ है।
पुलिस द्वारा कार की जांच करने पर उसकी डिक्की में अलग-अलग चार पैकेटों में कुल 2.075 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ रुपये बताई गई। पुलिस ने हेरोइन और कार को जब्त कर लिया। आरोपी कुलदीप स्वामी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस संबंध में दिल्ली स्पेशल सेल थाने में मामला दर्ज किया गया।

Updated on:
13 Sept 2026 10:31 pm
Published on:
13 Sept 2026 10:31 pm