अहमदाबाद

आचार्य देवव्रत गुजरात के नए राज्यपाल

-अब तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के पद पर थे कार्यरत

less than 1 minute read
Acharya Dev Vrat, Governor, Gujarat
आचार्य देवव्रत गुजरात के नए राज्यपाल

अहमदाबाद. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को गुजरात का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आचार्य को राज्यपाल पद पर नियुक्त किया। वे अब तक राज्य के राज्यपाल रहे ओ. पी. कोहली का स्थान लेंगे जिन्होंने अपने पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा किया।
18 जनवरी 1959 को जन्मे देवव्रत को अगस्त 2015 में हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
वर्ष 1981 से लेकर 2015 तक हरियाणा में कुरुक्षेत्र के गुरुकुल के प्राचार्य के रूप में काम करने वाले देवव्रत प्रचारक रह चुके हैं।
रोहतक में आर्य प्रतिनिधि सभा चलाने वाले देवव्रत ईमानदारी, अनुशासन व वक्त के पाबंद के लिए जाने जाते हैं। वर्ष 1984 में हिन्दी में पंजाब विश्वविद्यालय से एम ए कर चुके नवनियुक्त राज्यपाल प्रदूषण मुक्त वातावरण के साथ-साथ बालिका भ्रूण हत्या के खिलाफ और बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान से जुड़े हैं।
अध्यापन और प्रशासन में करीब 34 वर्ष का अनुभव रखने वाले देवव्रत को कई पुरस्कार व सम्मान मिल चुके हैं।


रूपाणी ने दी शुभकामना


मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गुजरात के नवनियुक्त राज्यपाल देवव्रत के साथ बातचीत में उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Published on:
15 Jul 2019 11:11 pm