अहमदाबाद

अध्यक्ष संगीता, सचिव शशि सहित नवनियुक्त कार्यकारिणी ने ली शपथ

अहमदाबाद जिला माहेश्वरी महिला संगठन का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह अहमदाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन (एएमए) सभागार में आयोजित हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संगीता मानधनिया, सचिव शशि मूंदड़ा, कोषाध्यक्ष शोभा सारड़ा, संगठन मंत्री अवनी माहेश्वरी एवं टीम ने शपथ ग्रहण की।

2 min read

अहमदाबाद जिला माहेश्वरी महिला संगठन का समारोह

अहमदाबाद. अहमदाबाद जिला माहेश्वरी महिला संगठन का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह अहमदाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन (एएमए) सभागार में आयोजित हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संगीता मानधनिया, सचिव शशि मूंदड़ा, कोषाध्यक्ष शोभा सारड़ा, संगठन मंत्री अवनी माहेश्वरी एवं टीम ने शपथ ग्रहण की। चुुनाव अधिकारी सह पर्यवेक्षक गुजरात प्रांतीय माहेश्वरी महिला संगठन की उपाध्यक्ष सुशीला माहेश्वरी व संयुक्त मंत्री मीना चेचानी ने चुनाव करवाए और सभी नए पदाधिकारियों व टीम को शपथ दिलाई।

राष्ट्र में सर्वाइकल कैंसररोधी सर्वाधिक टीकाकरण

निवर्तमान जिला अध्यक्ष तारा दम्मानी ने बताया कि अहमदाबाद जिले ने राष्ट्र में सर्वाइकल कैंसररोधी सर्वाधिक 640 महिलाओं और बालिकाओं का टीकाकरण करवाकर एक कीर्तिमान स्थापित किया। निवर्तमान जिला सचिव संगीता मानधनिया ने स्वास्थ्य शिविर, साड़ी वॉकथॉन, संस्कार गतिविधियां, महिला सशक्तिकरण के प्रयास, आत्मरक्षा शिविर, मिशन आइएएस 100 सेमिनार एवं सामाजिक उत्थान के कार्यक्रमों, सेवा कार्यों सहित पिछले 2 वर्षों की उपलब्धियों से अवगत कराया। निवर्तमान कोषाध्यक्ष उर्मिला बाहेती ने खर्च, आय का हिसाब बताया।
अहमदाबाद जिला माहेश्वरी महिला संगठन के साथ 7 सक्रिय स्थानीय संगठन जुड़े हुए हैं। इनमें एक्टिव महिला मंडल, जैसलमेर महिला संगठन, मणिनगर महिला संगठन, संगिनी महिला संगठन, माहेश्वरी सखी संगठन, नारायणी महिला संगठन एवं पद्मावती महिला संगठन शामिल हैं। इन सभी संगठनों के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष ने अपने-अपने कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट ऑडियो-विजुअल माध्यम से प्रस्तुत की।
नवनियुक्त अध्यक्ष संगीता मानधनिया ने कहा कि यह पद मेरे लिए सम्मान नहीं, सेवा का संकल्प है। नई कार्यकारिणी ने एकजुट होकर समाज में महिला सशक्तिकरण, बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन के लिए कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।

समारोह में कार्यक्रम में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की मध्यांचल उपाध्यक्ष उर्मिला कलंत्री, गुजरात प्रांत की सचिव कांता मोदानी, संगिनी संगठन अध्यक्ष ममता कोठारी, सखी संगठन अध्यक्ष निक्की राठी, मणिनगर संगठन अध्यक्ष भारती दलाल, नारायणी संगठन अध्यक्ष संगीता बिरला के अलावा निशा नागौरी, राजश्री बागड़ी आदि मौजूद थे।

Published on:
25 Apr 2026 09:16 pm
Also Read
View All