अहमदाबाद

Ahmedabad: निवेश पर अच्छे मुनाफे का झांसा देकर लगाई दो करोड़ की चपत

-कपड़ा व्यापारी ने साढ़ूभाई सहित नागपुर के चार लोगों विरुद्ध दर्ज कराई प्राथमिकी, जांच आर्थिक अपराध निवारण शाखा को सौंपी

2 min read

Ahmedabad. निवेश करने पर अच्छे मुनाफे, महंगे गिफ्ट और विदेश टूर का झांसा देकर दो करोड़ रुपए से ज्यादा की चपत लगाने का मामला सामने आया है।नाना चिलोडा निवासी एवं घी कांटा क्षेत्र में रेडीमेड जींस का व्यापार करने वाले बंटी संगताणी ने इस मामले में सोमवार को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने नागपुर निवासी चार लोगों विरुद्ध ठगी एवं विश्वासघात का मामला दर्ज कराया है। इसमें से एक व्यक्ति उनका साढूभाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच आर्थिक अपराध निवारण शाखा को सौंपी गई है।

प्राथमिकी के तहत ठगी की यह घटना 10 अगस्त 2022 से 22 दिसंबर 2022 के दौरान घी कांटा अहमदाबाद और नागपुर में हुई। इसकी प्राथमिकी 27 अक्टूबर 2025 को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई है।आरोपियों में शिकायतकर्ता बंटी के साढूभाई नागपुर निवासी जय काकवाणी एवं नामदेव मिराणी, निखिल तवले और संजय हेमराजाणी शामिल हैं।

2.18 करोड़ का निवेश, 13 लाख ही लौटाए

एफआईआर के तहत 10 अगस्त 2022 को बंटी संगताणी के साढूभाई जय काकवाणी ने नागपुर से उन्हें फोन कर कहा कि एक अच्छी स्कीम है, जिसमें निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलेगा। काफी कहने पर उन्होंने पांच लाख भेजे थे। फिर नागपुर जाने पर उन्हें डॉक्सी कंपनी में निवेश और अच्छे मुनाफे, महंगे गिफ्ट तथा विदेश टूर पैकेज की बात कही। हर महीने मुनाफा मिलने की बात कही, दो करोड़ से ज्यादा का निवेश करने को कहा, जिससे उन्होंने दो करोड़ 18 लाख से ज्यादा का निवेश किया। उन्हें जो आईडी बनाकर दी गई थी। उसकी शुरूआत में लिंक खुली, जिसमें वे राशि देख सकते थे, लेकिन निकाल नहीं सकते थे। उसके बाद उस लिंक पर जानकारी भी मिलनी बंद हो गई। इन लोगों से यह बात कहने पर ये वादे पर वादे करते रहे, जिससे उन्होंने पैसे वापस मांगने शुरू किए। उन्हें 13.19 लाख रुपए लौटाए। ना तो कोई मुनाफा दिया और ना ही निवेश की गई दो करोड़ से ज्यादा की राशि लौटाई। ऐसा कर उनके साथ ठगी व विश्वासघात किया है।

Published on:
28 Oct 2025 10:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर