28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में भाजपा सरकार पर लगाई आरोपों की झड़ी

गुजरात प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चावड़ा ने कहा, राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला

less than 1 minute read
Google source verification

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में शामिल नेता और कार्यकर्ता।

गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति की ओर से आयोजित जन आक्रोश यात्रा के दूसरे दिन रविवार को कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए। यात्रा की शुरुआत ठासरा तहसील के डाकोर से हुई और यह बोरडी, अलीना, मिर्जापुर व अन्य जगहों से होते हुए महेमदाबाद की ओर बढ़ी। रास्ते में स्थानीय नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा कि फिलहाल हालात इतने बिगड़ गए हैं कि भ्रष्टाचार बोलबाला हो गया है। लगाया कि जिन नेताओं के पास कभी साइकिल तक नहीं थी, वे अब जनता के टैक्स के पैसे से महंगी गाड़ियों में घूम रहे हैं। मनरेगा योजना में भारी भ्रष्टाचार होने का भी आरोप लगाया गया।

चावड़ा ने कहा कि आज के समय में कानून-व्यवस्था वेंटिलेटर पर है और महिलाओं से संबंधी अपराध भी बढ़े हैं। इस दौरान विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ. तुषार चौधरी ने कहा कि आगामी चुनाव के परिणाम पूरी तरह से बदल जाएंगे। जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।