अहमदाबाद

Ahmedabad : एक ही दिन में दो ब्रेनडेड मरीजों के आठ अंगों का दान

अहमदाबाद युवक के तीन अंगों का गुप्त दान

less than 1 minute read
Brain dead patient and others

अहमदाबाद शहर के सिविल अस्पताल में आठ घंटे के भीतर दो ब्रेनडेड मरीजों के अंगों से आठ जरूरतमंद लोगों को नई जिंदगी मिल गई। इनमें अहमदाबाद के 25 वर्षीय मरीज के तीन अंगों का गुप्त दान किया गया गया है।साबरकांठा जिला मुख्यालय हिम्मतनगर निवासी भद्रशीलाबेन (41) गत सोमवार को चलती मोटरसाइकिल से गिरने पर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। सिर में चोट लगने पर उन्हें मंगलवार को अहमदाबाद सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया, चिकित्सकों ने बुधवार को उन्हें ब्रेनडेड घोषित कर दिया। उनकी स्थिति के बारे में परिजनों को अवगत कराया, जिससे भद्रशीला के पति ने अंगदान की स्वीकृति दी। इस पर ब्रेनडेड महिला की 2 किडनी, लीवर, पेंक्रियाज, हृदय का दान स्वीकार किया गया।

अहमदाबाद का 25 वर्षीय युवक को दुर्घटनावश सिर में गंभीर चोट आई थीं। गत रविवार को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, स्थिति में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उसे ब्रेनडेड घोषित कर दिया। परिवार को समझाने पर उन्होंने गुप्त दान की स्वीकृति दी। इस पर युवक के दो किडनी, एक लिवर का दान किया गया।

सात अंगों का किडनी अस्पताल में प्रत्यारोपणसिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने बताया कि दो ब्रेनडेड मरीजों आठ अंग दान में मिले हैं। इनमें चार किडनी, दो लिवर, एक पेंक्रियाज का प्रत्यारोपण सिविल मेडिसिटी स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ किडनी डिसिस एंड रिसर्च सेंटर (आईकेडीआरसी) में किया गया है, जबकि हृदय का प्रत्यारोपण सिविल मेडिसिटी स्थित यूएन मेहता अस्पताल में किया।

सबसे अधिक किडनी दान में मिलीं

डॉ. जोशी के अनुसार अब तक 187 ब्रेनडेड मरीजों से 612 अंग दान में मिले हैं। इनसे 594 लोगों को नया जीवन मिला है। अब तक 340 किडनी, 163 लीवर, 60 हृदय, 30 फेफड़े,11 पेंक्रियाज, दो छोटी आंतें, 10 त्वचा और 126 आंखें दान में मिल चुकी हैं।

Updated on:
11 Apr 2025 10:48 pm
Published on:
11 Apr 2025 10:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर