जालोर जिले के अकोली की हैं मूल निवासी, शाहीबाग से तीसरी बार चुनी गईं पार्षद, स्लग: गुजरात के दो महानगरों- अहमदाबाद व वडोदरा- को मिली नई महिला मेयर
अहमदाबाद.वडोदरा. गुजरात के दो महानगरों-अहमदाबाद और वडोदरा- को दो नई महिला महापौर मिलमिली हैं। राजस्थान मूल की प्रतिभा जैन अहमदाबाद शहर की नई महापौर बनीं। वहीं वे राजस्थान के जालोर जिले के अकोली की मूल निवासी हैं जो अहमदाबाद शहर के शाहीबाग वार्ड से लगातार तीसरी बार पार्षद चुनी गई हैं। सोमवार को महानगरपालिका की जनरल बोर्ड की बैठक में ध्वनि मत से महापौर को चुना गया है।
इससे पहले वे अहमदाबाद महानगरपालिका की महिला बाल विकास समिति की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। जैन ढाई वर्ष तक महापौर रहे किरीट परमार की जगह लेंगे।
वे अगले ढाई वर्षों तक इस पद पर रहेंगी। नियम के मुताबिक हर टर्म में महापौर का ढाई वर्ष का कार्यकाल महिला पार्षद के लिए आरक्षित होता है। सोमवार को महानगरपालिका की जनरल बोर्ड की बैठक में ध्वनि मत से महापौर को चुना गया है।
दूसरी ओर अहमदाबाद के नए उप महापौर (डिप्टी मेयर) के रूप में जतिन पटेल को चुना गया है। स्थायी समिति के नए चेयरमैन देवांग दाणी बनाए गए हैं वहीं सत्ता पक्ष का नेता गौरांग प्रजापति को चुना गया है।
ढाई वर्ष तक रहेंगी इस पद पर
जैन अब ढाई वर्ष तक इस पद पर रहेंगी। नियम के मुताबिक हर टर्म में ढाई वर्ष का कार्यकाल महिला पार्षद के लिए महापौर की जगह आरक्षित होती है। पिछले दिनों अहमदाबाद के नए महापौर की नियुक्ति के लिए प्रदेश भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक में नए महापौर की नियुक्ति को अंतिम रूप दिया गया था। इसके बाद प्रतिभा जैन को अहमदाबाद की प्रथम नागरिक के रूप में चुना गया।वडोदरा को भी मिली नई महिला मेयर
वडोदरा. वडोदरा महानगर पालिका की नई महापौर के रूप में सोमवार पिंकी सोनी को चुना गया। चिराग बारोट शहर के नए उप महापौर निर्वाचित हुए। डॉ. शीतल मिस्त्री स्थायी समिति के अध्यक्ष और मनोज पटेल सत्ता पक्ष के नेता चुने गए। सोमवार को वडोदरा मनपा की सामान्य सभा की बैठक में कांग्रेस की ओर से एक भी उम्मीदवार खड़ा नहीं किया गया। इस कारण चारों निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इससे पहले, शहर भाजपा कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष गोरधन झड़फिया व शहर अध्यक्ष डॉ. विजय शाह की मौजूदगी में पार्षदों की बैठक में चारों के नाम घोषित किए गए।8 नगरपालिकाओं में भी चुने गए नए पदाधिकारी
राज्य की 8 नगरपालिकाओं में भी सोमवार को नए पदाधिकारी चुने गए। इनमें कच्छ जिले की भुज,गांधीधाम, अंजार, मांडवी, बोटाद जिले की बरवाळा और पाटण नगर पालिका शामिल हैं।