अहमदाबाद

दो श्रमिकों की मौत मामले में बिल्डरों पर लापरवाही का मामला दर्ज

नरोडा थाने में मृत श्रमिक के पिता ने दर्ज कराया मामला
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Mar 2018, 9:08 PM IST
building

अहमदाबाद. शहर में बनने वाली बहुमंजिला इमारतों पर काम करने वाले राजगीर व श्रमिकों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम करने में लापरवाही बरतने के चलते नरोडा में दो श्रमिकों की मौत होने के मामले में दो बिल्डर व श्रमिकों के ठेकेदार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
दाहोद जिले के इटावा गांव निवासी दलसिंह संगाडा ने इस मामले में नरोडा हंसपुरा गांव में देवआशीष डिवाइन नाम की निर्माणाधीन इमारत को बनाने वाले बिल्डर जिगरभाई और हितेशभाई व लेबर कॉन्ट्रेक्टर दर्शनभाई बारोट पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार घटना २५ फरवरी की है। देव आशीष डिवाइन नाम की निर्माणाधीन साइट के डी ब्लॉक की छठी मंजिल से लिफ्ट से मालसामान ऊपर चढ़ाने के दौरान उनका पुत्र दसू संगाडा व भाने कालाभाई नीचे गिर गए। नीचे ईंट व अन्य कचरे पर गिरने से जख्मी होने पर सिविल अस्पताल में दोनों ने दम तोड़ दिया था।
इस मामले में दलसिंह ने बिल्डर जिगर व हितेशभाई पर और श्रमिक ठेकेदार दर्शन बारोट पर आरोप लगाया है कि उन्होंने निर्माणाधीन बिल्डिंग के चारों ओर नेट या अन्य सेफ्टी जाल नहीं बिछाया था। ताकि ऊपर से नीचे गिरने पर श्रमिक की जान न जाए। इसके अलावा श्रमिकों को ना तो हेलमेट ना ही सेफ्टी बेल्ट दिए थे, जिससे ऊपर से नीचे गिरने पर उनका बचाव हो सके। इमारत पर ऊपरी मंजिल से नीचे गिरने पर श्रमिक की मौत होने की गंभीरता से परिचित होने के बावजूद भी इन लोगों ने ऐसे सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने एवं सुरक्षा की व्यवस्था करने में लापरवाही बरती इसके चलते दो श्रमिकों की मौत हो गई।

दाहोद जिले के इटावा गांव निवासी दलसिंह संगाडा ने इस मामले में नरोडा हंसपुरा गांव में देवआशीष डिवाइन नाम की निर्माणाधीन इमारत को बनाने वाले बिल्डर जिगरभाई और हितेशभाई व लेबर कॉन्ट्रेक्टर दर्शनभाई बारोट पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Published on: