
अहमदाबाद शहर में रविवार को शाम को तेज हवा के साथ एक घंटे तक अच्छी बारिश हुई। इससके चलते कई जगहों पर बरसाती पानी भर गया। सुबह 10 से शाम 6 बजे तक शहर में औसतन 33.75 मिलीमीटर (सवा इंच से अधिक) बारिश दर्ज की गई।
शहर के हंसपुरा क्षेत्र में शाम चार बजे से पांच बजे के दौरान महज एक घंटे में शहर की सबसे अधिक 64.50 मिमी (ढाई इंच से ज्यादा) बारिश हुई। पश्चिम जोन के मोटेरा, नरोडा, दूधेश्वर, और राणीप क्षेत्र में भी इस समयावधि में दो इंच से अधिक पानी गिरा। बारिश के दौरान सरदारनगर क्षेत्र में 49.50 मिमी, नवरंगपुरा में 47, जोधपुर जोनल में 45 मिमी बारिश दर्ज की गई। चांदखेड़ा में 43.50, निकोल में 48, कठवाड़ा में 41 और उत्तर-पश्चिम जोन के गोता में 41 मिमी बारिश हुई।
शाम करीब 4.30 बजे हुई भारी बारिश के बाद सुरक्षा के लिहाज से मीठाखली अंडरपास को शाम 4.40 बजे बंद कर दिया गया। मनपा के अनुसार अंडरपास में जमा बारिश के पानी की निकासी कर दी गई है और सफाई का काम किया। शहर के अन्य कई इलाकों में भी सड़कों और निचले हिस्सों में पानी जमा होने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। तेज हवा के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ गिरने से भी यातायात प्रभावित हुआ।
एक मकान भी धराशायीमनपा के अनुसार सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बारिश के पानी की निकासी से संबंधित दो शिकायतें दर्ज हुईं। इसके अलावा एक खतरनाक मकान से संबंधित शिकायत भी सामने आई।वासणा बैराज के चार गेट खोलेवहीं वासणा बैराज में नदी का जलस्तर 134.50 फीट रहा। नदी में 10,484 क्यूसेक पानी की आवक दर्ज की गई। बैराज के गेट नंबर 25, 26, 27 और 28 को 2.5 फीट तक खोला गया है।शहर में मौसम की 26 इंच बारिशशहर में 13 सितंबर शाम 6 बजे तक मौसम की कुल औसत बारिश 26.99 इंच दर्ज हो चुकी है। जोनवार दक्षिण-पश्चिम में 32.35 इंच, उत्तर-पश्चिम में 31.78 इंच, मध्य में 28.42 इंच, पश्चिम में 27.94 इंच, उत्तर में 24.20 इंच, दक्षिण में 23.27 इंच और पूर्व जोन में 20.96 इंच बारिश दर्ज हुई है।
बारिश के बीच शाम साढ़े चार बजे रामापीर टेकरा से राणीप एसटी बस स्टैंड और मेट्रो स्टेशन जाने वाले चार रास्ते पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। करीब आधा घंटे से भी ज्यादा समय तक यहां जाम की स्थिति रही।
अहमदाबाद शहर में रविवार को बारिश के बीच खाड़िया चार रास्ता के पास एक पुराना मकान अचानक ढह गया। हादसा पांचकुआं दरवाजा के पीछे झकरिया मस्जिद रोड क्षेत्र में हुआ। मकान गिरने से चार लोग मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। फायर जवानों ने चारों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा।मलबे से निकाले गए लोगों में जानवी राणा (27), पार्थ राणा (23), आशा (42) और सोनल राणा (45) शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पांचकुआं से मिनी फायर टेंडर और शाहपुर से इमरजेंसी टीम साधनों के साध पहुंची। बताया गया है कि मकान जर्जरित होने के कारण एकाएक ढह गया था।