अहमदाबाद

Ahmedabad: Sabarmati रिवरफ्रंट पर International Kite festival का आगाज आज से

Ahmedabad, Sabarmati riverfront, International kite festival

less than 1 minute read
Ahmedabad: Sabarmati रिवरफ्रंट पर International Kite festival का आगाज आज से

गांधीनगर. शहर के साबरमती रिवरफ्रंट पर मंगलवार से अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का शुभारंभ होगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल देवव्रत आचार्य के हाथों होगा और इस अवसर पर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल उपस्थित रहेंगे। करेंगे।
इसके साथ ही राज्य भर के विभिन्न शहरों में पतंग महोत्सव का आगाज हो जाएगा। इस अवसर पर विश्व के 43 देशों के 154 पतंगबाज के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों के 115 पतंगबाज अपने करतब दिखाएंगे। इस अवसर पर 18 देशों के उच्चायुक्त भी उपस्थित रहेंगे।
इससे पहले सोमवार को पतंग महोत्सव की पूर्व संध्या पर राज्य के पर्यटन मंत्री जवाहर चावड़ा ने फूड कोर्ट, हस्तकला बाजार, थीम पवेलियन और क्राफ्ट बाजार का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि प्रति वर्ष की तरह इस बार भी 7 से 14 जनवरी तक अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया है। चावड़ा के मुताबिक 8 जनवरी को वडोदरा व राजकोट, 9 जनवरी को केवडिया (स्टेच्यू ऑफ यूनिटी परिसर के पास हेलिपेड ग्राउंड) तथा पोरबंदर, 10 जनवरी को सूरत व जामकंडोरणा, 11 को सापुतारा व धोरडो, 12 जनवरी को मेहसाणा में भी पंतग महोत्सव आयोजित होगा। 14 जनवरी को अहमदाबाद की पोलों में पतंग महोत्सव का आयोजन होगा।

Published on:
07 Jan 2020 12:29 am
Also Read
View All