अहमदाबाद

अजब प्रेम की गजब कहानी: मंगेतर के सगाई तोड़ने पर 13 साल बाद पति साथ मिल किया हमला, दंपत्ति गिरफ्तार

-बोपल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वैष्णोदेवी सर्कल से दबोचा, पति ने कार से मारी टक्कर, पत्नी ने किया चाकू से हमला

2 min read
बोपल पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति-पत्नी।

अहमदाबाद शहर से सटे ग्राम्य पुलिस के बोपल थाना इलाके में 26 फरवरी को अजब प्रेम की गजब कहानी जैसी घटना सामने आई। 13 साल पहले समाज के रीति-रिवाज के तहत हुई सगाई बहन के तैयार न होने से टूटने से नाराज महिला ने पूर्व मंगेतर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। उसके इस कार्य में महिला के पति ने भी साथ दिया। महिला ने पति से कहा था कि उसका पूर्व मंगेेतर उसे परेशान कर रहा है। ऐसे में बोपल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आरोपी दंपत्ति रिंकी पटेल (31), उसके पति संदीप पटेल (31) को वैष्णोदेवी सर्कल से धर दबोचा है।

बोपल पुलिस के अनुसार रिंकी पटेल मूलरूप से महेसाणा जिले की विसनगर तहसील के देणप गांव की रहने वाली है। हाल कडी में नवापुरा गांव में किराए के मकान में पति संदीप पटेल के साथ रहती है। 13 साल पहले समाज के रीति रिवाज से उसकी सगाई शिकायतकर्ता युवक से हुई थी। साटा पद्धति से सगाई तय हुई थी। लेकिन शिकायतकर्ता युवक ही बहन ने रिंकी के भाई से सगाई करने से इनकार कर दिया। इससे रिंकी की सगाई टूट गई। इसके बाद रिंकी ने शिकायतकर्ता से फेसबुक के जरिए संपर्क किया। कुछ समय के बाद फेसबुक पर शिकायतकर्ता ने रिंकी से बातचीत करना बंद कर दिया और उसे ब्लॉक कर दिया। यह बात रिंकी को पसंद नहीं आई। ऐसे में उसने पति संदीप को पूरी जानकारी दी। उसके पति ने भी शिकायतकर्ता से मिलने की तीन चार बार कोशिश की, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ।

रैकी कर पति ने कार से मारी टक्कर

26 फरवरी को शिकायतकर्ता जब दुपहिया वाहन लेकर शेला गांव के पास से गुजर रहा था, उस समय पेट्रोल पंप के पास संदीप ने अपनी कार से शिकायतकर्ता के स्कूटर को टक्कर मार दी। इससे शिकायतकर्ता नीचे गिर गया। कार में बैठी पिंकी ने उतर कर चाकू से शिकायतकर्ता पर कई बार वार किए और फिर कार में बैठकर दोनों फरार हो गए। अस्पताल में भर्ती शिकायतकर्ता की शिकायत पर बोपल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच की और आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता सीसीटीवी इंस्टोलेशन का धंधा करता है, जबकि आरोपी महिला गृहिणी है और उसका पति कडी की एक कंपनी में टेक्नीशियन है। उपयोग में ली गई कार को जब्त कर लिया है। चाकू की बरामदगी बाकी है।

Published on:
04 Mar 2025 09:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर