अहमदाबाद

अमित शाह 10 को आदिलाबाद आएंगे

जन गर्जना सभा में मुख्य अतिथि होंगे
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Oct 2023, 9:47 PM IST
Amit Shah Visit Chhattisgarh : अमित शाह आज रायपुर में.. कार्यकर्ताओं की लेंगे मैराथन बैठक, टिकट पर करेंगे चर्चा
Amit Shah Visit Chhattisgarh : अमित शाह आज रायपुर में.. कार्यकर्ताओं की लेंगे मैराथन बैठक, टिकट पर करेंगे चर्चा

हैदराबाद. तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी के राज्य महासचिव गुज्जुला प्रेमेंदर रेड्डी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 10 अक्टूबर को आदिलाबाद जिले में होने वाले आदिलाबाद जन गर्जना सभा में मुख्य अतिथि होंगे। रेड्डी ने यहां राज्य पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए राज्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यक्रमों पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस प्रधानमंत्री द्वारा घोषित किए गए विकास पहलों से प्रतिस्पर्धा करने के लिए संघर्ष कर रही है, जिसके कारण प्रधानमंत्री के पुतले जलाए जा रहे हैं। रेड्डी ने कांग्रेस से कई सवाल पूछे, उन्होंने जानना चाहा कि क्या कांग्रेस पिछले नौ वर्षों में तेलंगाना में विकास पर केंद्र सरकार के नौ लाख करोड़ रुपये खर्च की बराबरी कर सकती है। उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस तेलंगाना में राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड की घोषणा के महत्व को जानती है, जो हल्दी किसानों की लंबे समय से चली आ रही आकांक्षाओं को पूरा करती है। उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस ने विधायिका में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने वाले कानून को स्वीकार करती है। रेड्डी ने पात्र लोगों को प्रत्येक माह पांच किलो राशन के प्रावधान का उल्लेख किया और सुझाव दिया कि श्री मोदी का पुतला जलाना उनकी सरकार की उपलब्धियों का परिणाम हो सकता है जिसे कांग्रेस अपनी अक्षमता के कारण नहीं कर सकी।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने भारत राष्ट्र समिति से संबद्ध 30 उम्मीदवारों को धन दिया और दावा किया कि प्रगति भवन में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए निर्णय लिए जा रहे हैं।

Updated on:
8 Oct 2023, 9:47 PM IST
Published on: