5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ahmedabad: शहर में तीन नए पुलिस स्टेशन मोटेरा, वस्त्राल, हंसपुरा कार्यरत, थानों की संख्या बढ़कर 52

उपमुख्यमंत्री संघवी बोले-शहर का सुरक्षा ढांचा होगा अधिक सुदृढ़, पुलिस जवानों के अथक परिश्रम और समर्पित सेवा के कारण नागरिक, व्यापारी सुरक्षा साथ मना सकते हैं त्योहार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

nagendra singh rathore

•

Updated: 5 Nov 2026, 10:06 PM IST

Harsh Sanghvi

शहर के नए मोटेरा पुलिस स्टेशन का लोकार्पण करने के बाद उसकी सुविधाओं का निरीक्षण करते उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री हर्ष संघवी। साथ हैं डीजीपी और पुलिस आयुक्त व अन्य अधिकारी

Ahmedabad. उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि असामाजिक तत्वों और अपराधियों में कानून का सख्त भय होना चाहिए, लेकिन जब कोई आम या गरीब व्यक्ति थाने में आए, तो उसके साथ सम्मान से पेश आना चाहिए, उसकी बात सुननी चाहिए और उसे त्वरित न्याय दिलाने का संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।

वे गुरुवार को शहर के चांदखेड़ा आइओसी रोड पर नए पुलिस स्टेशन मोटेरा के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वस्त्राल और हसंपुरा नाम के दो और नए थाने की भी शुरूआत की गई। शहर में गुरुवार से तीन और नए पुलिस स्टेशन कार्यरत होने के चलते अब थानों की संख्या 49 से बढ़कर 52 हो गई है।

मोदी स्टेडियम में वैश्विक आयोजन में सुरक्षा होगी और बेहतर

संघवी ने कहा कि नए पुलिस स्टेशनों के शुरू होने से स्थानीय नागरिकों को अपने विभिन्न मामलों, शिकायतों और अन्य कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे उनके समय और श्रम दोनों की बचत होगी। दुनिया के सबसे बड़े नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम जैसे वैश्विक आयोजन स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को अधिक सघन बनाने, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में कानून व्यवस्था को सुचारू रखने में मोटेरा थाना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

पुलिस कर्मचारियों की सेवा को सराहा

उपमुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों की सेवा और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि 18-18 घंटे तक जनसुरक्षा के लिए समर्पित रहने के बाद पुलिसकर्मी अपने काम का बोझ कार्यस्थल पर ही छोड़ कर जाएं। घर पर अपने परिवार के साथ एक पुत्र, पति या पिता के रूप में समय बिताएं। दिवाली का त्योहार उमंग और उत्साह के साथ मनाएं। नवरात्रि के दौरान पूरी रात मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात रहते हुए लाखों खेलैयाओं को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने ,व्यापारिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी कार्य को सराहा।

फुटपाथ, ठेले वालों के साथ मित्रवत भाव रखने की अपील

संघवी ने दिवाली पर्व को लेकर विशेष अपील करते हुए कहा कि पुलिस कर्मचारियों, अधिकारियों से कहा कि वे छोटे फुटपाथ के दुकानदारों, ठेला-खोमचा धारकों या छोटे व्यापारियों के साथ हमेशा सहयोगी और मित्रवत भाव रखें। ताकि ऐसे लोग देर रात तक शांति और उत्साह के साथ व्यापार कर सकें। समारोह में शहरी विकास राज्य मंत्री दर्शना वाघेला, महापौर हितेश बारोट, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जी.एस. मलिक, शहर पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत, सांसद, विधायक, कई जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, पुलिस कर्मचारी और लोग मौजूद रहे।