अहमदाबाद

Amul Milk: लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच एक और झटका , अमूल दूध के भाव में वृद्धि, प्रति लीटर 2 रुपए बढ़ा

Amul Milk, price hike, Rs 2, GCCMF, Gujarat

2 min read
Amul Milk: लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच एक और झटका , अमूल दूध के भाव में वृद्धि, प्रति लीटर 2 रुपए बढ़ा

आणंद/अहमदाबाद. कोरोना के असर और पेट्रोल ,डीजल और सब्जी के दाम की वृद्धि से परेशान जनता को महंगाई की एक और मार पडऩे वाली है। अमूल दूध में प्रति लीटर दो रुपए की वृद्धि की घोषणा की गई है। यह वृद्धि मंगलवार से लागू होगी।
गुजरात को -ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) की ओर से की गई अमूल दूध में वृद्धि की घोषणा की गई। इस तरह सिर्फ 8 महीने में ही अमूल की ओर से दूसरी बार दूध के दामों में वृद्धि की गई है। इससे पहले एक जुलाई 2021 को भी दूध के दामों में प्रति लीटर 2 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। पिछले दो वर्षों से हर साल दूध की कीमतों में चार फीसदी की वृद्धि की गई है।

फेडरेशन की ओर से कहा गया है कि अमूल दूध के विभिन्न ब्रांड-अमूल गोल्ड, अमूल ताजा, अमूल शक्ति, अमूल टी स्पेशल, अमूल डायमंड सहित विभिन्न ब्रांडों में प्रति लीटर दो रुपए की वृद्धि की गई है। दाम में वृद्धि गुजरात के साथ-साथ देश भर मे लागू होगा। कीमतों में इजाफा उत्पादन खर्च में बढ़ोतरी के कारण किया गया है।

इससे पूर्व एक जुलाई 2021 में प्रति लीटर 2 रुपए की वृद्धि की गई थी। और इसके ठीक 8 महीने बाद फिर से दाम बढ़ा दिए गए हैं। अमूल फेडरेशन की ओर से अहमदाबाद, सौराष्ट्र, दिल्ली, एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, राजस्थान,पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र सहित देशभर में यह वृद्धि मंगलवार से लागू हो जाएगी। इसका सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यमवर्ग के लोगों पर होगा।

फेडरेशन के मुताबिक ऊर्जा, पैकेजिंग, लॉजिस्टिक्स, पशु आहार और दूध के उत्पादन खर्च में बढ़ोतरी के कारण एक साथ संचालन खर्च में वृद्धि के चलते यह दाम बढ़ाए गए हैं। किसानों की दूध खरीद कीमत में 35 से 40 रुपए प्रति किलो फैट की वृद्धि की है। अमूल अपनी नीति के तहत ग्राहकों की ओर से दूध और दूध के उत्पादों के लिए चुकाए गए प्रत्येक रुपए के लगभग 80 पैसा दूध उत्पादकों को चुकाता है।

कीमत की वृद्धि के बाद नए रेट

ब्रांड नई कीमत (रुपए में) पुरानी कीमत

अमूल गोल्ड (500 ग्राम) ३० 29
अमूल ताजा (500 ग्राम) 24 २३
अमूल शक्ति (500 ग्राम) २७ २६

Published on:
28 Feb 2022 11:39 pm
Also Read
View All