अहमदाबाद

अंकोडिया के पास युवती की हत्या का पर्दाफाश, अन्य युवक से प्रेम संबंध के शक में प्रेमी ने दिया अंजाम

वडोदरा. शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित अंकोडिया गांव की सीमा से एक युवती की हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मृत युवती के प्रेमी को भरूच के पास नेत्रंग से गिररफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे घटनास्थल पर ले जाकर सीन रीक्रिएट कराया।

less than 1 minute read
Feature image

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, घटनास्थल पर ले जाकर रीक्रिएट कराया सीन

वडोदरा. शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित अंकोडिया गांव की सीमा से एक युवती की हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मृत युवती के प्रेमी को भरूच के पास नेत्रंग से गिररफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे घटनास्थल पर ले जाकर सीन रीक्रिएट कराया।
जानकारी के अनुसार, अंकोडिया गांव के एक खेत की झाड़ियों से चादर में लिपटा हुआ युवती का शव मिला था। युवती के गले में वायर और दुपट्टा लिपटा हुआ था, जो स्पष्ट रूप से हत्या की ओर इशारा कर रहा था। सूचना मिलते ही तहसील पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जांच के दौरान मृत युवती की पहचान शहर के मुजमहुड़ा क्षेत्र के हनुमान नगर में रहने वाली दिव्या परमार के रूप में हुई। वह रविवार को मेहंदी लगवाने जाने की बात कहकर घर से निकली थी और इसके बाद लापता हो गई थी।
इस मामले में तहसील एलसीबी व तहसील थाने की टीम को जांच के दौरान पता चला कि दिव्या सेवासी के पास एक अस्पताल में काम करती थी और उसी अस्पताल के सामने स्थित एक कैफे में दिवालीपुरा निवासी रोहन वणकर काम करता था।
दोनों के बीच पहचान होने के बाद प्रेम संबंध बन गया था, जो इस हत्या का कारण माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, जांच में यह सामने आया कि रोहन को शक था कि दिव्या किसी अन्य युवक के साथ भी संबंध में है। इसी कारण उसने दिव्या का मोबाइल चेक करने के लिए पासवर्ड मांगा, लेकिन दिव्या ने देने से इनकार कर दिया।
रविवार को जब स्कूटर से दोनों घूमने गए थे, तब इसी बात को लेकर फिर से विवाद हुआ और गुस्से में आकर रोहन ने अंकोडिया गांव के पास दिव्या की हत्या कर दी।

Published on:
06 May 2026 10:30 pm