अहमदाबाद

त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील

आणंद टाउन पुलिस थाने में शांति समिति की बैठक

less than 1 minute read

आणंद. शहर में ईद-उल-फितर और चेटीचंड पर्व के आयोजन को लेकर गुरुवार को आणंद टाउन पुलिस थाने में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
आणंद डिवीजन के पुलिस उप अधीक्षक जे.एन. पंचाल ने अध्यक्षता करते हुए आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।
पंचाल ने कहा कि त्योहार खुशी और उत्सव के लिए होते हैं, इसलिए ईद और चेटीचंड के पर्व शांतिपूर्ण, हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के माहौल में मनाए जाएं। उन्होंने सभी से पुलिस के साथ समन्वय बनाकर त्योहारों को उत्साह और उमंग के साथ मनाने में सहयोग देने की अपील की।
शहर भाजपा अध्यक्ष हरेकृष्ण पटेल, महामंत्री हीरेन पटेल, नगर पालिका में विपक्ष के पूर्व नेता डॉ. जावेद वोहरा, गामड़ी के पूर्व सरपंच इस्माइल वोहरा, सरवर चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष यावर हुसैन ठाकोर, बिहारी समाज के फिरोज, सिंधी समाज के नेता उपस्थित रहे। पुलिस ने सरदार बाग पुलिस चौकी से विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च भी किया।

Published on:
19 Mar 2026 10:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर