अहमदाबाद

गेरतपुर-अहमदाबाद रेलखंड पर 4 लेन के रोड ओवर ब्रिज के निर्माण को मंजूरी, भारतीय रेलवे ने प्रोजेक्ट के लिए स्वीकृत की 153 करोड़ की लागत

अहमदाबाद. भारतीय रेलवे ने पश्चिमी रेलवे के गेरतपुर-अहमदाबाद रेलखंड पर लेवल क्रॉसिंग संख्या 305 पर चार लेन वाले रोड ओवर ब्रिज के निर्माण को मंजूरी दी है। राज्य में सड़क यातायात की सुरक्षित और सुगम आवाजाही की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए इस प्रोजेक्ट के लिए 153 करोड़ रुपए की लागत स्वीकृत की गई है।
2 min read
Approval Granted for 4-Lane Road Over Bridge on Geratpur-Ahmedabad Rail Section
सांकेतिक फोटो।

अहमदाबाद. भारतीय रेलवे ने पश्चिमी रेलवे के गेरतपुर-अहमदाबाद रेलखंड पर लेवल क्रॉसिंग संख्या 305 पर चार लेन वाले रोड ओवर ब्रिज के निर्माण को मंजूरी दी है। राज्य में सड़क यातायात की सुरक्षित और सुगम आवाजाही की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए इस प्रोजेक्ट के लिए 153 करोड़ रुपए की लागत स्वीकृत की गई है।
यह प्रोजेक्ट पश्चिमी रेलवे के चल रहे व्यापक कार्य के तहत स्वीकृत किया गया है। इसमें सड़क के ऊपर और नीचे ब्रिजों का निर्माण, फुट ओवर ब्रिज, जल निकासी में सुधार और सड़क के ऊपर और नीचे ब्रिजों का पुनर्निर्माण शामिल है। यह ब्रिज घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्र में स्थित है, जिसके लिए लंबे अप्रोच और एक बड़े निर्माण की आवश्यकता है। रेलवे ब्रिज की कुल लंबाई 106 मीटर होगी। इसमें 53 मीटर के दो संयुक्त गर्डर शामिल होंगे। इसके बाद 150 मीटर का वायडक्ट बनेगा। रेलवे अप्रोच की लंबाई 595 मीटर होगी।
नए ओवर ब्रिज के बनने से सड़क उपयोगकर्ताओं को लेवल क्रॉसिंग पर इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे रेलवे लाइन के ऊपर से वाहनों का आवागमन चौबीसों घंटे निर्बाध रहेगा। क्षेत्र के सड़क उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित और तेज़ आवागमन, कम समय में यात्रा और क्रॉसिंग पर भीड़भाड़ से राहत मिलेगी।

अहमदाबाद-पालनपुर रेलखंड पर आज प्रभावित रहेंगी कई ट्रेनें

अहमदाबाद. पालनपुर. मेहसाणा. पश्चिम रेलवे के आंबलियासन-जगुदन-मेहसाणा-भान्डू-मोटीदाउ स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिंक सिगनलिंग कार्य और अहमदाबाद-पालनपुर रेलखंड के संबंधित हिस्से में भी सिग्नलिंग शुरू करने से संबंधित कार्य के कारण अहमदाबाद-पालनपुर रेलखंड पर गुरुवार को कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू होने के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों के संचालन की क्षमता बढ़ेगी। इससे ट्रेनों को स्टेशनों पर दूसरी ट्रेन के गुजरने या लाइन खाली होने की प्रतीक्षा कम करनी पड़ेगी और यात्री एवं मालगाड़ियों का परिचालन अधिक सुचारु एवं सुगम हो सकेगा।

पूर्णतः रद्द रहने वाली ट्रेनें

साबरमती-पाटण-साबरमती डेमू ट्रेन नं. 79433/79434, गांधीनगर कैपिटल-वरेठा-गांधीनगर कैपिटल मेमू ट्रेन नं. 69207/69208, मेहसाणा-आबू रोड-महेसाणा डेमू ट्रेन नं. 79437/79438, साबरमती-मेहसाणा-साबरमती डेमू ट्रेन नं. 79431/79432, मेहसाणा-विरमगाम-मेहसाणा पेसेंजर ट्रेन नं. 59509/59510, ट्रेन नं. 59511/59512, मेहसाणा-भीलड़ी-मेहसाणा पेसेंजर ट्रेन नं. 59481/59482, मेहसाणा-पाटण-मेहसाणा पेसेंजर ट्रेन नं. 59475/59476, ट्रेन नं. 59483/59484, साबरमती-पाटण-साबरमती डेमू ट्रेन नं. 79435/79436 पूर्णत: रद्द रहेगी।

आंशिक रूप से रद्द होने वाली ट्रेनें

साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 14822) साबरमती-आबू रोड के बीच, वलसाड-वडनगर-वलसाड इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 20959/20960) गांधीनगर कैपिटल-वडनगर-गांधीनगर कैपिटल के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग पर संचालित होने वाली ट्रेनें

साबरमती-जैसलमर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 20486) परिवर्तित मार्ग वाया साबरमती-कलोल-कटोसन रोड-मेहसाणा होकर, जोधपुर-दादर एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 14807) परिवर्तित मार्ग वाया मेहसाणा-कटोसन रोड-कलोल-साबरमती होकर संचालित होगी। भगत की कोठी-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 20626) परिवर्तित मार्ग वाया मेहसाणा-कटोसन रोड-कलोल होकर, साबरमती-योग नगरी ऋषिकेश योगा एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 19031) परिवर्तित मार्ग वाया साबरमती-कलोल-कटोसन रोड-मेहसाणा-पाटण-भीलड़ी-पालनपुर होकर संचालित होगी। दौलतपुर चौक-गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 19412) परिवर्तित मार्ग वाया पालनपुर-भीलड़ी-पाटण-मेहसाणा-कटोसन रोड-कलोल-गांधीनगर कैपिटल होकर संचालित होगी।

Updated on:
12 Aug 2026 10:50 pm
Published on:
12 Aug 2026 10:50 pm