अहमदाबाद

बांद्रा टर्मिनस-खातीपुरा वाया वडोदरा-गोधरा स्पेशल ट्रेन 12 को चलेगी

वडोदरा. गोधरा. महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान के यात्रियों की सुविधा तथा यात्रा की मांग को पूरा करने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे द्वारा विशेष किराए पर बांद्रा टर्मिनस-खातीपुरा (जयपुर) वाया वडोदरा-गोधरा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Nov 2026, 4:24 PM IST
Bandra Terminus–Khatipura Special Train (via Vadodara–Godhra) to Run on the 12th
फाइल फोटो।

वडोदरा. गोधरा. महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान के यात्रियों की सुविधा तथा यात्रा की मांग को पूरा करने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे द्वारा विशेष किराए पर बांद्रा टर्मिनस-खातीपुरा (जयपुर) वाया वडोदरा-गोधरा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार
बांद्रा टर्मिनस-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन (नं. 09718) गुरुवार 12 नवंबर को शाम 4:30 बजे बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन अपराह्न 3:05 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। इसी प्रकार, खातीपुरा-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन (नं. 09717) बुधवार 11 नवंबर को अपराह्न 3:15 बजे खातीपुरा से प्रस्थान करेगी और अगले दिन अपराह्न 3:15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
मार्ग में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़ और जयपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर श्रेणी और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे।

उधना-बरौनी विशेष ट्रेन कल

उधना (सूरत)-बरौनी स्पेशल ट्रेन (नं. 09039) मंगलवार 10 नवंबर को अपराह्न 3.00 बजे उधना से प्रस्थान करेगी और गुरुवार को सुबह 4.00 बजे जयनगर पहुंचेगी। इसी प्रकार, बरौनी-उधना स्पेशल ट्रेन (नं. 09040) गुरुवार 12 नवंबर को सुबह 8.30 बजे बरौनी से प्रस्थान करेगी और शनिवार को मध्यरात्रि बाद 1.30 बजे उधना पहुंचेगी।
मार्ग में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चलथान, बारडोली, नंदुरबार, दोंडाईचा, अमलनेर, धरणगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुज़फ़्फ़रपुर और समस्तीपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर श्रेणी और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे।

Updated on:
8 Nov 2026, 4:24 PM IST
Published on: