अहमदाबाद

बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर वाया वडोदरा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन आज

पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा ग्रीष्मकालीन सीजन के दौरान उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर वाया वडोदरा विशेष किराए पर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

less than 1 minute read
Feature image

वडोदरा. पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा ग्रीष्मकालीन सीजन के दौरान उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर वाया वडोदरा विशेष किराए पर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल अनारक्षित ट्रेन (नं. 09157) बांद्रा टर्मिनस से रविवार 26 अप्रेल को रात 12:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 6:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना, भरतपुर, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत, मैलानी, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में जनरल सेकंड क्लास कोच होंगे तथा यह ट्रेन विशेष किराए पर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेगी।

Published on:
25 Apr 2026 09:37 pm