19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसएमसी ने राजकोट में दबिश देकर 70 लाख की विदेशी शराब की जब्त, एक को पकड़ा

-राजकोट शहर के कुवाडवा इंडस्टि्रयल एरिया में की कार्रवाई, ट्रक में लाई गई थी विदेशी शराब, कुल एक करोड़ का मुद्दामाल किया जब्त, छह फरार आरोपियों की तलाश में जुटी टीम

2 min read
Google source verification
SMC team raid in Rajkot

एसएमसी की ओर से राजकोट में दबिश देकर विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा।

Ahmedabad. राजकोट. स्टेट मॉनीटरिंग सेल (एसएमसी) की टीम ने राजकोट में दबिश देकर 70 लाख रुपए से ज्यादा कीमत की 26 हजार से ज्यादा विदेशी शराब की बोतलें जब्त की हैं। इस मामले में एक आरोपी को पकड़ा है, जबकि छह आरोपी फरार हैं। कुल एक करोड़ का मुद्दामाल जब्त किया गया है।

एसएमसी के तहत टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर शुक्रवार को राजकोट शहर के कुवाडवा रोड पुलिस स्टेशन क्षेत्र में इंडस्टि्रयल एरिया के रामदेव प्लॉट नंबर पांच में दबिश दी। यहां से दो वाहन, 70 लाख की विदेशी शराब सहित एक करोड़ का मुद्दामाल जब्त किया गया। मौके से राजकोट के नाना महुवा सर्कल निवासी परेश कुमार पटेल को पकड़ा है। जांच में सामने आया कि जब्त की गई विदेशी शराब को राजकोट के जंगलेश्वर क्षेत्र के रहने वाले फिरोज संधी, राजकोट निवासी सुल्तान संधी ने मंगवाया था। इसे लेकर आने वाले ट्रक के चालक सहित चार आरोपी फरार घोषित किए हैँ।

मोरबी के वघासिया टोल प्लाजा के पास से जब्त की 55 लाख की विदेशी शराब

अहमदाबाद. स्टेट मॉनीटरिंग सेल की टीम ने गुरुवार की देर रात को मोरबी जिले के वांकानेर शहर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में नेशनल हाईवे नंबर 27 पर स्थित वघासिया टोल प्लाजा के पास दबिश देकर 55 लाख रुपए की विदेशी शराब जब्त की है। एक आरोपी को भी पकड़ा है। अन्य दो आरोपी फरार हैं।

एसएमसी के तहत टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर दबिश दी। मौके से कंटेनर में छिपाकर लाई गई 55 लाख रुपए कीमत की विदेशी शराब की 28912 बोतलें बरामद की गईं। कंटेनर, तीन मोबाइल सहित 80 लाख से ज्यादा का मुद्दामाल जब्त किया है। कंटेनर के चालक राजस्थान के बाड़मेर जिले के धीरासर गांव निवासी अचलाराम जाट को पकड़ा है। इस मामले में सामने आया कि यह विदेशी शराब राजस्थान के सीकर के रहने वाले मनीष शर्मा की ओर से भेजी गई थी। इसे मोरबी में कोई व्यक्ति लेने वाला था।