प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भाजपा की करीब साढ़े सात हजार महिला कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। नमो एप के वीडियो कॉल के माध्यम से महिलाओ
अहमदाबाद।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भाजपा की करीब साढ़े सात हजार महिला कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। नमो एप के वीडियो कॉल के माध्यम से महिलाओं के साथ संवाद के दौरान मोदी ने महिलाओं की ओर से पूछे गए सवालों का जवाब दिया।
भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात की यह मातृशक्ति उनका भला करने की प्रेरणा देती हैं। महिलाएं परिवार की ङ्क्षचता के साथ भाजपा के लिए कार्य करे और राजनीति में जागरूक रहे, यह बड़ी बात है। महिला कार्यकर्ताओं का घर-घर जाकर भाजपा के कमल के निशान को मेहंदी अभियान बनाकर लाखों महिलाओं के हाथ में कमल की मेहंदी लगाना अविस्मरणीय है।
उन्होंने कहा कि 22 वर्षों से गुजरात में शांति-सुरक्षा का वातावरण है और इस बारे में राज्य की महिलाएं जानती हैं, लेकिन झूठ की भरमार फैलाकर कांग्रेस गुजरात की शांति, सामाजिक एकता का ताना-बाना बिखेर कर जातिवाद का जहर घोल रही है।
जीएसटी पर लोगों को गुमराह करने वाली कांग्रेस साफ
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के स्थानीय निकाय के चुनावों में भाजपा को जनता ने जीत दिलाई है। नोटबंदी व जीएसटी के निर्णय को जनता ने गुमराह करने वाली कांग्रेस का यूपी के चुनाव में सूपड़ा साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि भारत व गुजरात के मतदाता समझदार हैं। झूठ फैलाने वालों व रुपए लुटाने वालों को शहर या गांव, शिक्षित, अशिक्षित, गरीब, महिला, युवा सभी दूध का दूध पानी का पानी कर हटा सकते हैं।
मोदी आज ऑडियो ब्रिज से करेंगे संवाद
वीडियो कॉल से महिला कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को अब ऑडियो ब्रिज से महिलाओं के साथ जुड़ेंगे।
करदाता को परेशान करने के मामले में आयकर अधिकारी निलंबित
आयकर विभाग ने करदाता को प्रताडि़त करने के मामले में एक अधिकारी को निलंबित कर दिया है। आयकर विभाग को सुरेन्द्रनगर में कार्यरत उप आयुक्त डी.के. मीना के खिलाफ शिकायत मिली थी कि वे दुर्भावना के इरादे से लिमिटेड स्क्रूटिनी मामले में करदाता को परेशान कर रहे हैं। अधिकारी पर आरोप था कि जब लिमिटेड स्क्रूटिनी मामलों में आंकलन किया जा रहा तो वे अपने अधिकृत अधिकारी की स्वीकृति के बगैर ही अधिकार क्षेत्र के बाहर जाकर मामले की जांच कर रहे थे।
रिकार्ड की जांच में सामने आया कि दायरे से बाहर जाकर लिमिटेड स्क्रुटिनी की जांच करने का न कोई कारण नहीं था और न ही प्रधान आयकर आयुक्त से कोई स्वीकृति ली थी। आयकर विभाग अनाचार के ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस अपनाता है। इसके चलते आयकर विभाग ने अधिकारी की लापरवाही और उनको कसूरवार मानते हुए निलंबित कर दिया है।