23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एनआरआइ के बंद मकान में लूट के इरादे से घुसे, बुजुर्ग पर किया हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार

खेड़ा जिला पुलिस अधीक्षक विजय पटेल के अनुसार, 20 सितंबर की देर रात सुरासामल गांव में चकलासी रोड पर स्थित एनआरआइ के मकान में 5 से 7 हथियारबंद लुटेरे लूट के इरादे से घुसे थे। इस दौरान घर में मौजूद 80 साल के बुजुर्ग जशभाई पटेल जाग गए। लुटेरों ने बुजुर्ग का मुंह तकिए से दबाकर उनकी हत्या करने का प्रयास किया। इसी दौरान बुजुर्ग कर पुत्र संदीप अपने पिता को बचाने के लिए बीच में आया। आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
2 min read
Google source verification
Armed gang breaks into NRI's locked house to rob; elderly man attacked; 4 accused arrested

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

आणंद. खेड़ा जिले में नडियाद के पास सुरासामल गांव में एक एनआरआइ के बंद मकान में लूट के इरादे से घुसे हथियारबंद गिरोह ने एक बुजुर्ग सहित परिवार के सदस्यों पर हमला किया। साथ ही बुजुर्ग की हत्या की कोशिश की गई। इस गंभीर अपराध में खेड़ा जिला पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया। जांच में इस गिरोह में कुल 7 आरोपियों की संलिप्तता सामने आई।
खेड़ा जिला पुलिस अधीक्षक विजय पटेल के अनुसार, 20 सितंबर की देर रात सुरासामल गांव में चकलासी रोड पर स्थित एनआरआइ के मकान में 5 से 7 हथियारबंद लुटेरे लूट के इरादे से घुसे थे। इस दौरान घर में मौजूद 80 साल के बुजुर्ग जशभाई पटेल जाग गए।
लुटेरों ने बुजुर्ग का मुंह तकिए से दबाकर उनकी हत्या करने का प्रयास किया। इसी दौरान बुजुर्ग कर पुत्र संदीप अपने पिता को बचाने के लिए बीच में आया। आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित

घटना के संबंध में चकलासी पुलिस थाने में मामला दर्ज होते ही खेड़ा जिला पुलिस की एलसीबी, एसओजी, चकलासी पुलिस और नडियाद टाउन पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी गई।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की बारीकी से जांच की। फुटेज में आरोपियों का संदिग्ध वाहन और उनकी गतिविधियां कैद हुई थीं। इसके आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया।
पुलिस ने तकनीकी निगरानी (टेक्निकल सर्विलांस) और मुखबिरों की मदद से नडियाद में सलून बड़ी नहर पर स्थित रामदेवपीर मंदिर से कंजोड़ा ब्रिज के बीच के क्षेत्र से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस को सुरासामल में हुई लूट के प्रयास के मामले को सुलझाने में सफलता मिली।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि यदि सुरासामल में लूट का प्रयास सफल हो जाता, तो यही गिरोह आणंद क्षेत्र में एक अन्य स्थान पर भी लूट करने की योजना बना रहा था।
फिलहाल गिरफ्तार किए गए 4 आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं, फरार चल रहे अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की जांच जारी है।