अहमदाबाद

बिटकॉइन मामले में मुख्य आरोपी पीआई अनंत पटेल गिरफ्तार

पहचान ना सके इसलिए बदला हुलिया, कराया मुंडनक्राइम ब्रांच ने अडालज से पकड़ा, सीआईडी क्राइम को सौंपा
2 min read
• •
Updated: 19 Apr 2018, 10:53 PM IST
Ahmedabad crime branch

अहमदाबाद. सूरत के बिल्डर शैलेष भट्ट का अपहरण कर उनके व उनके मित्र के पास से 12 करोड़ रुपए के बिटकॉइन को ट्रांसफर करने के आरोप में वांछित मुख्य आरोपी अमरेली एलसीबी पीआई अनंत पटेल को अडालज से गिरफ्तार कर लिया गया।
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने सूचना के आधार पर अडालज इलाके से गुरूवार दोपहर को पकड़ा। क्राइम ब्रांच कार्यालय लाकर इस मामले की जांच कर रही सीआईडी क्राइम की टीम को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया।
क्राइम ब्रांच के सहायक पुलिस आयुक्त सी.एन. राजपूत ने संवाददाताओं को बताया कि सीआईडी क्राइम में अमरेली एलसीबी के पीआई अनंत पटेल के विरुद्ध अपहरण, जबरन वसूली का मामला दर्ज है। जिस मामले में वह फरार थे। उनके सहित अन्य वांछित पुलिस कर्मचारियों की जानकारी व मिले तो गिरफ्तार करने की सूचना क्राइम ब्रांच को मिली थी। इस सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीमों को जानकारी मिली कि अनंत पटेल अहमदाबाद शहर से सटे गांधीनगर जिले के अडालज इलाके में छिपे हैं।
सूचना के आधार पर टीमों ने छानबीन की इस दौरान गुरुवार दोपहर को वह सेंटोसा बंगलोज के पास एक पान के गल्ले पर खड़े दिखाई दिए। हुलिया थोड़ा बदला हुआ था। लेकिन टीमों ने उन्हें पहचान लिया और पकड़ लिया।
कोई पहचान ना सके इसलिए पीआई पटेल ने शातिर अपराधियों की तरह खुद का हुलिया बदल लिया था। उन्होंने मुंडन करा लिया था। लेकिन फिर भी पुलिस की टीमों ने उन्हें पकड़ लिया।
इस मामले में पीआई अनंत पटेल, नौ अन्य पुलिसकर्मियों सहित 11 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज है। दो पुलिस कर्मचारियों सहित तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

क्राइम ब्रांच के सहायक पुलिस आयुक्त सी.एन. राजपूत ने संवाददाताओं को बताया कि सीआईडी क्राइम में अमरेली एलसीबी के पीआई अनंत पटेल के विरुद्ध अपहरण, जबरन वसूली का मामला दर्ज है। जिस मामले में वह फरार थे। उनके सहित अन्य वांछित पुलिस कर्मचारियों की

Published on: