अहमदाबाद

बूथ स्तर पर अनुसूचित जाति के लोगों की उपस्थिति करेंगे मजबूत: आर्य

BJP SC Morcha, national president lal singh Arya, Ahmedabad, booth level team -पार्टी की गतिविधियों में मोर्चे की हिस्सेदारी बढ़ाएंगे

less than 1 minute read
बूथ स्तर पर अनुसूचित जाति के लोगों की उपस्थिति करेंगे मजबूत: आर्य

अहमदाबाद. भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि पार्टी बूथ स्तर पर अनुसूचित जाति के लोगों की उपस्थिति को और बेहतर करेगी। जिन बूथों पर 100 से ज्यादा अनुसूचित जाति के लोग हैं वहां पार्टी की ओर से एक विशेष टीम गठित की जाएगी। हिमाचल में इसका कार्य पूरा किया है। गुजरात में भी शुरूआत की है।
गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर आए आर्य सोमवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी की गतिविधियों में मोर्चे के सदस्यों की हिस्सेदारी बढ़े उस दिशा में प्रयत्न होगा।
पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस समारोह के तहत छेड़े गए सेवा ही समर्पण अभियान के तहत अनुसूचित जाति के लोगों के सशक्तीकरण व सम्मान और पीएम मोदी सरकार के कार्य पर सेमिनार आयोजित होंगे। मोर्चे की प्रदेश कार्यकारिणी मंगलवार को कमलम में आयोजित की जाएगी। उसके बाद जिला और फिर मंडल स्तर की कार्यकारिणी की जाएगी। राष्ट्रीय अधिकारी राज्य व जिला स्तर तक का दौरा करेंगे।
इस दौरान पूर्व सांसद व मोर्चे के राष्ट्रीय महामंत्री शंभूनाथ टुंडिया, संजय निर्मल, गुजरात प्रभारी सूरज केरोजी प्रदेश सह प्रभारी डॉ. प्रेमचंद बैरवा, प्रदेश अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष डॉ.प्रद्युम्नभाई वाजा व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Published on:
27 Sept 2021 09:34 pm
Also Read
View All