अहमदाबाद

Priti Patel : नरेन्द्र मोदी की समर्थक मानी जाती हैं प्रीति

  -इस पद पर पहुंचने वाली भारतीय मूल की पहली महिला
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jul 2019, 11:57 PM IST
Priti Patel, Narendra Modi, Britain
नरेन्द्र मोदी की समर्थक मानी जाती हैं प्रीति

अहमदाबाद/आणंद. गुजरात मूल की प्रीति पटेल के ब्रिटेन की गृह मंत्री बनने पर आणंद जिले के तारापुर के उनके मूल वतन में लोगों में खुशी व्याप्त है।
मार्गरेट थैचर को अपना राजनीतिक आदर्श मानने वालीं प्रीति ने तब सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी से जुड़ी जब जॉन मेजर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री थे। वर्ष 2005 में उन्होंने पहला चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें नॉटिंघम साउथ सीट से लेबर पार्टी के उम्मीदवार से हार का सामना करना पड़ा। विफलता के बावजूद प्रीति वर्ष 2010 में एसेक्स के विथेम सीट से पहली बार सांसद के रूप में चुनी गई।
डेविड कैमरून की सरकार में रोजगार राज्य मंत्री रह चुकी हैं। इसके बाद उन्हें टेरेसा मे की सरकार में अंतरराष्ट्रीय विकास मामलों की मंत्री बनीं, हालांकि उन्हें किसी कारणवश इस्तीफा देना पड़ा।
प्रीति इस पद पर पहुंचने वाली भारतीय मूल की पहली महिला हैं जो भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की समर्थक मानी जाती हैं।

महात्मा गांधी सबसे बड़े प्रवासी

प्रीति ने वर्ष 2015 में गुजरात के गांधीनगर में आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) में म्मेलन में महात्मा गांधी को सबसे बड़ा प्रवासी बताया था। उन्होंने कहा था कि ब्रिटेन में गुजरात मूल के सबसे ज्यादा लोग रहते हैं वहीं भारतीय मूल के 15 लाख लोग रहते हैं। इनमें एक लाख विद्यार्थी शामिल हैं। इस समुदाय को उन्होंने सबसे प्रतिभाशाली व महत्वाकांक्षी बताया था। उन्होंने कहा था कि ब्रिटेन का गुजरात और भारत के साथ मजबूत संबंंध है और यह संबंध और मजबूत होंगे। उन्होंने ब्रिटेन में रहने वाला युवा प्रवासी भारतीयों की उद्यमिता की सराहना भी की थी।

Published on: